Advertisment

इसरो डायरेक्टर ने किया साहित्यकार निर्भीक के कहानी संग्रह का विमोचन

नई दिल्ली के गांधी प्रतिष्ठान सभागार में काव्य गरिमा साहित्य मंच के तत्वावधान में बरेली के वरिष्ठ साहित्यकार, कथाकार, कवि ध्रुव कुमार निर्भीक के कहानी संग्रह जश्न का विमोचन किया गया।

author-image
KP Singh
ध्रुव कुमार निर्भिक
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली। नई दिल्ली के गांधी प्रतिष्ठान सभागार में काव्य गरिमा साहित्य मंच के तत्वावधान में बरेली के वरिष्ठ साहित्यकार, कथाकार, कवि ध्रुव कुमार निर्भीक के कहानी संग्रह जश्न का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ गीतकार प्रमोद मिश्र निर्मल, दोहा सम्राट डॉ. नरेश शांडिल्य, इसरो के डायरेक्टर डॉ. सुदेश कुमार रौनीजा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।

कार्यक्रम में इसरो के डायरेक्टर डॉ. सुदेश कुमार रौनीजा, गीतकार प्रमोद मिश्र निर्मल, भोपाल से आए वरिष्ठ साहित्यकार मुकेश कबीर, हरियाणा की वरिष्ठ कवियत्री डॉ. प्रतिभा माही, दिल्ली की पबर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ. विदूषी शर्मा, महाराष्ट्र की प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. मीना घुमे, गरिमा भाटी गौरी ने संयुक्त रूप से निर्भीक को अखिल भारतीय सृजन सम्मान से नवाजा। उन्हें प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र भेंट किया गया।

वक्ताओं ने साहित्य सृजन को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए नई पीढ़ी को प्रेरित करने का संकल्प लिया। देशभर के 12 राज्यों से आए ख्यातिप्राप्त कवियों, गीतकारों, शायरों ने रचना पाठ कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता दोहा सम्राट एवं आधुनिक कबीर डॉ. नरेश शांडिल्य और जयपुर से आए प्रसिद्ध गीतकार, शायर गोविंद भारद्वाज ने की।

Advertisment

बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

दूसरे सत्र की अध्यक्षता इसरो में डिपार्टमेंट ऑफ होलिस्टीक एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. सुदेश कुमार रौनीजा और कवियत्री डॉ. कीर्ति काले ने की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कविता गुप्ता, विमल मुदाले, डॉ. मेघा सक्सेना, अमृता भाटी, हिमांशु शर्मा, राधिका, सौरभ पांडेय आदि मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment