Advertisment

आज के दौर में नेहरू जैसा दूरदर्शी नेता मिलना कठिन : अजय शुक्ला

कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टेशन रोड स्थित ग्रीन हवेली हॉल  में मेरठ से आये शहर कोआर्डिनेटर माया प्रकाश से संगठन के कार्यकर्ताओं के संदर्भ में बात की गई। माया प्रकाश ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत होना जरूरी है।

author-image
Sudhakar Shukla
cong5
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

कांग्रेस पार्टी की ओर से स्टेशन रोड स्थित ग्रीन हवेली हॉल  में मेरठ से आये शहर कोआर्डिनेटर माया प्रकाश से संगठन के कार्यकर्ताओं के संदर्भ में बात की गई। माया प्रकाश ने कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत होना जरूरी है। इसके बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

Advertisment

नेहरू का योगदान राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय

पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा, "आज के दौर में नेहरू जैसा दूरदर्शी नेता मिलना कठिन है। जब देश आजाद हुआ था, तब संसाधन बेहद सीमित थे, लेकिन फिर भी नेहरू ने अपने विजन से देश को आगे बढ़ाया। आज भी देश की जनता उनके प्रति गहरा सम्मान रखती है।" कहा, "पंडित नेहरू के विकासशील सोच और योजनाओं के कारण ही आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन पाया है। उनका योगदान राष्ट्र निर्माण में अविस्मरणीय है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पंडित राज शर्मा ने कहा, "देश को आधुनिक दिशा देने में नेहरू की भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।", "आज का युवा नेहरू  के दिखाए मार्ग पर चलना चाहता है। उनका आदर्श और विचारधारा आज की पीढ़ी को नई दिशा देने में सक्षम है। कार्यक्रम का समापन नेहरू जी के विचारों और उनके जीवन से प्रेरणा लेने के संकल्प के साथ हुआ। मुख्यरूप से  सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पण्डित राज शर्मा,युवा प्रदेश अध्य्क्ष पारस शुक्ला धर्मेश कोशल, सुरेंद्र सोनकर, फिरोज खान, अफसर खान साहिब सिंह रतन सक्सेना आदि. मौजूद रहे। 

Advertisment
Advertisment