/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/03/3BtIB1Nbcd5wocgC9hgd.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव मुड़िया अहमदनगर में बवाल करने के आरोपियों की धरपकड़ पुलिस ने शुरू कर दी है। बुधवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। बाकी आरोपयों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मुड़िया अहमदनगर में 31 मार्च की रात हुआ था बवाल सोमवार 31 मार्च की रात थाना इज्जतनगर क्षेत्र के मुड़िया अहमदनगर गांव में दो समुदायों के बीच जमकर बबाल हुआ था। मारपीट और पथराव में पांच लोग घायल हुए थे। हालात पर काबू पाने के लिए एसपी सिटी मानुष पारीक को पुलिस बल के साथ मौके पर जाना पड़ा था। इस मामले में दो एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। एक एफआईआर लिखाई है, जिसमें सुमित यादव पुत्र राजेश यादव, अनिल यादव पुत्र नत्थू, अशुतोष पुत्र थानसिंह, नेत्रपाल पुत्र रामबिलास को नामजद किया गया है।
पुलिस ने 17 लोगों को किया था नामजद
दूसरी एफआईआर एसआई शिवकुमार ने दर्ज कराई है। इस मुकदमे में 67 लोगों को शामिल किया है, जिनमें दोनों तरफ के 17 लोग नामजद हैं। नामजद आरोपियों में एक पक्ष के अनिल पुत्र नाथूलाल, नेत्रपाल पुत्र रामविलास, सुमित पुत्र राजेश, आशुतोष पुत्र थानसिंह, पंकज पुत्र कल्लू, छोटे पुत्र थानसिंह भूतनी उर्फ जसपाल पुत्र कस्तूरी और 20-25 अज्ञात लोग शामिल हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के रफीक शाह पुत्र शेरशाह, शफीक पुत्र रफीक शाह, इरशाद पुत्र रफीक शाह, वाजिद पुत्र रफीक, नावेद पुत्र इरफान, इरफान पुत्र रफीक, मुशाहिद पुत्र भोले शाह, छोटे पुत्र महमूद और 20-25 लोग अज्ञात हैं।
एक तरफ का एक दूसी ओर के दो आरोपी पकड़े गए
इज्जतनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि मुड़िया अहमदनगर में दो पक्षों में हुए झगड़े में तीन आरोपियों को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें अनिल कुमार पुत्र नत्थूलाल, इरशाद पुत्र रफीक शाह और मुजाहिद पुत्र भूरेशाह शामिल हैं। अभियुक्त अनिल कुमार के खिलाफ थाना इज्जतनगर में पहले से आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)