Advertisment

Bareilly News: जय भोले भंडारी तेरी लीला है न्यारी...जयकारों के साथ अमरनाथ को रवाना हुए श्रद्धालु

बाबा अमरनाथ के दर्शन को बरेली से पहला जत्था मंगलवार को पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर संजय नगर से रवाना हुआ। मंदिर के पुजारी संजीव मिश्रा ने पहले विधि विधान से भोलेनाथ पूजा-अर्चना कराई।

author-image
Sanjay Shrivastav
Amarnath
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बाबा अमरनाथ के दर्शन को बरेली से पहला जत्था मंगलवार को पीपलेश्वर नाथ शिव मंदिर संजय नगर से रवाना हुआ। मंदिर के पुजारी संजीव मिश्रा ने मंदिर में विधि विधान से भोलेनाथ पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद भोग लगाकर सभी श्रद्धालुओं को रवाना किया।

 भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कश्यप के नेतृत्व में बाबा अमरनाथ के लिए जत्थे को सांसद छत्रपाल गंगवार, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अनिल कुमार एडवोकेट, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया।


जत्थे में प्रमुख रूप से संजय कश्यप, विवेक मिश्रा, ओम प्रकाश, गौरव जोशी, श्याम सुंदर, दाताराम, अमित उपाध्याय, रवि शर्मा, मयंक दीप, सुनील कुमार बाबा शामिल हैं। श्रद्धालुओं को विदा करने वालों में तेजस्वी सिंह, वीरेंद्र अरोड़ा, शिवकुमार महेश्वरी, विवेक पटेल, बबलू पटेल, रेखा श्रीवास्तव, डॉ बनवारीलाल, नरेश पटेल, रंजीत चौहान, प्रमोद रघुवंशी, सुमित कार्तिकेय, विजयपाल, शीतल आदि रहे।

Advertisment

अमरनाथ यात्रा के लिए 25 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से मंगलवार से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के लिए 25 लोगों का जत्था रवाना हुआ। सुधीर भटनागर ने बताया कि जत्था यात्रा के लिए काफी उत्सुक है। पहलगाम हमले के बाद भी श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ है, बल्कि भक्ति भाव और बढ़ गया है। जत्थे में दिनेश गंगवार, अभिनव, शील, राजबहादुर सक्सेना, शरद सक्सेना, राहुल सक्सेना, दीपक सक्सेना, रामप्रकाश, सौरव, आनंदी मिश्रा, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा, वैभव सक्सेना, मन प्रकाश, आदर्श, शिवम, कार्तिक, संजीव सक्सेना आदि शामिल हैं।

Advertisment
Advertisment