Advertisment

पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण झारखंड के राज्यपाल करेंगे

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के तत्वावधान में 11 मई को दोपहर 12.00 बजे दीनदयाल पुरम् स्थित दीनदयाल पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की  प्रतिमा का अनावरण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
pt

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के तत्वावधान में 11 मई को दोपहर 12.00 बजे दीनदयाल पुरम् स्थित दीनदयाल पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय की  प्रतिमा का अनावरण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार करेंगे। विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरुण कुमार होंगे। 

कार्यक्रम का पत्रक जारी

इस आशय का निर्णय मंच के पदाधिकारियों की बैठक में महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी के आवास बिहारी पुर खत्रियान पर लिया गया। कार्यक्रम के  पत्रक को जारी करते हुए अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि बरेली के सांसद, मंत्री, विधायक, एम एल सी और विशिष्ट जन इस कार्यक्रम के मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित रहेंगे।  महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने इस अवसर पर बताया कि आम जनता के सहयोग से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की भव्य प्रतिमा जयपुर से बनवाई गई है, जिसका अनावरण 11 मई को दीनदयाल पार्क में 12.00 बजे होगा।

Advertisment

 कार्यक्रम में पूर्व सांसद धर्मैंद्र कश्यप, विधायक  संजीव अग्रवाल, डा राघवेंद्र शर्मा, डा. एम पी आर्य, एम एल सी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, कुंवर महाराज सिंह , बहोरन लाल मौर्य, महापौर डाॅ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ,  राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता दक्ष शर्मा, माडल टाउन की सभासद सोनिया कपूर और पूर्व सभासद अतुल कपूर मार्गदर्शन करेंगे।  पत्रक जारी करने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, संयुक्त मंत्री शिवम् वर्मा, डी एल गंगवार, अरूण शुक्ला और विशाल शर्मा प्रमुख थे। 

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment