Advertisment

कायस्थ चेतना मंच ने भी मनाई बसंत पंचमी, मां शारदे की वंदना

कायस्थ चेतना मंच के तत्वाधान में बसंत उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व ऊत्साह के साथ उपजा प्रेस क्लब पर बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त एवं मां शारदे की वंदना से हुआ

author-image
Sudhakar Shukla
sharda
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली। कायस्थ चेतना मंच के तत्वाधान में बसंत उत्सव का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम व ऊत्साह के साथ उपजा प्रेस क्लब पर बनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान  चित्रगुप्त एवं मां शारदे की वंदना से हुआ चित्रगुप्त वंदना ललिता सक्सेना और संगीता सक्सेना ने की तथा सरस्वती वंदना अनिता मुकेश व रचना सक्सेना ने की।

इसे भी पढ़ें-निराला जयंती पर शहर के साहित्यकार सम्मानित

मनमोहक गीतों का समां बांध दिया।

अतिथियों का स्वागत चमन सक्सेना ने किया राजेश प्रकाश ने बसंत पंचमी के महत्व का वर्णन किया अनुराधा सक्सेना ने कविता पाठ किया तो मंजू लता सक्सेना, प्रीति सक्सेना  शकुन सक्सेना जया सक्सेना, वंदना सक्सेना और पार्षद शालिनी जौहरी ने ऋतु के पर्व पर मनमोहक गीतों का समां बांध दिया। कार्यक्रम के उपरांत जिला अध्यक्ष रचना सक्सेना ने सभी को भोजन स्वरूप तहरी का वितरण किया।

इसे भी पढ़ें-रुबरू थिएटर नई दिल्ली ने किया रवींद्रनाथ टैगोर लिखित संगीतमय नाटक चित्रा का मंचन

कार्यक्रम में लूटी लोगों की वाह-वाही।

इसके साथ ही अधिवक्ता सतेंद्र सक्सेना,अनुज कांत और अविनाश जी ने भी अपने भजनों से सभी लोगों की वाह-वाही लूटी  कार्यक्रम में राजीव सक्सेना, विजय सक्सेना, संजय सक्सेना, वी के सक्सेना, सरद सक्सेना,मधु सक्सेना आदि उपस्थित रहे। हम सभी को राजनीति में एक दूसरे की कड़ी बनकर कार्य करने का निर्देश दिया भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। संचालन संजय सक्सेना ( अध्यक्ष) ने किया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment