Advertisment

जानिये...किसके घुसने से सिविल लाइंस द्वितीय उपकेंद्र दो घंटे रहा ठप

बिजली व्यवस्था इन दिनों चरमराई हुई है। वहीं उपकेंद्रों में कभी परिंदे तो कभी चूहे घुसने से फाल्ट हो रहे हैं। सोमवार को भी सिविल लाइंस द्वितीय की इंकमिंग लाइन में चूहा घुसने से फाल्ट के कारण दो घंटे तक उपकेंद्र ही बंद रहा।

author-image
Sudhakar Shukla
बिजली उत्पादन

बिजली उत्पादन Photograph: (IANS)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बिजली व्यवस्था इन दिनों चरमराई हुई है। वहीं उपकेंद्रों में कभी परिंदे तो कभी चूहे घुसने से फाल्ट हो रहे हैं। सोमवार को भी सिविल लाइंस द्वितीय की इंकमिंग लाइन में चूहा घुसने से फाल्ट के कारण दो घंटे तक उपकेंद्र ही बंद रहा। कर्मचारियों ने चूहे को हटाकर फाल्ट को दुरुस्त करने के बाद सप्लाई को सुचारू कर सके। इसके अलावा पॉश इलाकों से लेकर बस्तियाें तक लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।  इसमें कृष्णा नगर, बानखाना, सिटी स्टेशन, मॉडल टाउन, कुतुबखाना, बड़ा बाजार, किला, घेर जाफर खां, सूफी टोला, रामगंगा आवासीय योजना और हजियापुर शामिल है। देर शाम हुई तेज बारिश के दौरान भी बिजली निगम ने उपकेंद्रों से कटौती की, हालांकि दो से तीन घंटे के बाद बिजली सप्लाई दोबारा से सुचारू हो गई।

ट्रांसफार्मर के डियू उड़े... कहीं खराबी आने पर लगी ट्रॉली

बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के डियू उड़ने से सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से जुड़े कटरा चांद खां में बिजली सप्लाई ठप हो गई। सुबह चार बजे हुई इस घटना के बाद कर्मचारियों ने मामले ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर सप्लाई को दो घंटे के बाद सुचारू कर दिया। इसी तरह सुभाषनगर उपकेंद्र से जुड़े इफको कॉलोनी और विवेक विहार में भी ट्रांसफार्मर के कारण लाे वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। वहीं ट्रांसफार्मर से एक फेस पास होने में दिक्कत हो रही थी। बिजली निगम ने वहां पर भी ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर सप्लाई को सुचारू कर दिया। 

Advertisment

इन इलाकों में लोकल फाल्ट की आईं शिकायतें

कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े छावड़ा इलैक्टि्रकल के सामने गली में सुबह सात बजे से नौ बजे तक, हकीम खुर्शीद वाली गली में बंच केबल में आग लगने से शाम 6:12 बजे से 7:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही है। वहीं सिविल लाइंस तृतीय से जुड़े खुर्रम गौटिया में भी शाम 6:45 बजे से रात आठ बजे तक आपूर्ति बाधित रही। सिविल लाइंस प्रथम से जुड़े कैंट स्टेशन रोड पर सुबह 5:22 से शाम आठ बजे तक, सुभाषनगर से जुड़े नेकपुर में शाम पांच बजे से छह बजे तक पोल में करंट आने से बिजली आपूर्ति को  बंद रखा गया।

Advertisment
Advertisment