Advertisment

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी में व्याख्यान

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली के एनबीए एक्रिडेटेड एमबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
srms,,,,
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

श्रीराम मूर्ति स्मारक कॉलेज ऑफ इन्जीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी, बरेली के एनबीए एक्रिडेटेड एमबीए पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों के लिए एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। आपरेशंस मैनेजमेंट पर नोयडा की आपरेशंस केयजन इंक कंपनी के इंडिया हेड एवं वाइस प्रेसीडेंट देवयान भट्टाचार्य ने व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में डा. अनुज कुमार (एच.ओ.डी. फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस) ने देवयान भट्टाचार्य का स्वागत किया।  एलुमनस एसआरएमएस सीईटी- बीटेक (1998-02) के विद्यार्थी देवयान भट्टाचार्य के बारे में संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।

देवयान भट्टाचार्य ने छात्रों के प्रश्नों का समाधान कर बढ़ाया ज्ञान

Advertisment

देवयान भट्टाचार्य ने एमबीए प्रथम एवं द्वितीय सेमेस्टर के छात्र - छात्राओं को आपरेशंस मैनेजमेंट विषय पर ग्लोबल स्तर पर इंडस्ट्री द्वारा वर्तमान में अपनाई जा रही नीतियों एवं तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने इससे जुड़ी प्रत्येक सूक्ष्म जानकारी से अवगत कराया। अंत में देवयान भट्टाचार्य ने छात्र - छात्राओं के मन में उठने वाले विभिन्न प्रश्नो का उत्तर दिया। यह व्याख्यान संस्थान के एम.बी.ए. सेमीनार हाल में आयोजित किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर डा. अनुज कुमार (एच.ओ.डी. फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस) ने देवयान भट्टाचार्य का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की कामना की।

Advertisment
Advertisment