Advertisment

किसान पर तेंदुए ने किया जानलेवा हमला

नवाबगंज में फसल में सिंचाई कर रहे किसान के ऊपर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे किसान गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

author-image
Sudhakar Shukla
ttttr
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली,वाईबीएनसंवाददाता

नवाबगंज में फसल में सिंचाई कर रहे किसान के ऊपर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे किसान गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बिहारीपुर अब्दुल रहमान गांव निवासी अरविंद शुक्रवार दोपहर गन्ने की फसल में पानी से सिंचाई कर रहे थे। इसी बीचतेंदुए ने हमला कर दिया। खेतों में काम कर रहे किसान घायल किसान के पास पहुंच गए, तब तक तेंदुआ भाग गया।
घायल किसान को परिजनों ने अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ने कॉम्बिंग की है, लेकिन तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। इस कारण गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब ताे दिन में भी निकलते हुए डर लगता है।

तेंदुए का रात में चहलकदमी का वीडियो वायरल

रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो में मेंथी नवदिया गांव के पास सड़क में रात के समय एक तेंदुआ टहलता हुआ नजर आया। इसके कुछ घंटों बाद तेंदुआ किसान पर हमला कर देता है। डिप्टी रेंजर आनंद सिंह ने बताया कि गांव के जंगल में वन टीम वन्यजीव की तलाश कर रही है। ग्रामीणों से अपील है कि वे अभी जंगल की ओर अकेले न जाए। समूह में ही जंगल की ओर जाएं।

bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment