Advertisment

बरेली में भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा: कायस्थ सेना कल्याण परिवार ने मनाया प्राण प्रतिष्ठा का तीसरा वर्ष

कायस्थ सेना कल्याण परिवार रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा आज भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
Lord Chitragupta Shobha Yatra
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। कायस्थ सेना कल्याण परिवार रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा आज भगवान चित्रगुप्त की प्राण प्रतिष्ठा के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा हर वर्ष 14 जून को निकाली जाती है, और इस वर्ष भी भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Advertisment

शोभायात्रा शाम को बदायूं रोड स्थित 84 घंटा मंदिर से प्रारंभ हुई और सुभाषनगर के मुख्य मार्ग होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण, बाबा तपेश्वर नाथ मंदिर, सुभाष नगर पहुँची। शोभायात्रा के समापन पर महामंडलेश्वर डॉक्टर शिवानंद महाराज ने भगवान चित्रगुप्त की आरती की और शोभायात्रा में आए सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके पश्चात, सभी श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण किया।

बरेली में चित्रगुप्त शोभायात्रा का भव्य स्वागत, जगह-जगह बरसाए गए फूल

शोभायात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। विभिन्न स्थानों पर फूल बरसाकर भक्तों का अभिनंदन किया गया और प्रसाद वितरण भी हुआ। विशेष रूप से, सुभाष नगर वाजपेयी ढाल पर उमेंद्र यादव, आशीष सिन्हा, मनोज गर्ग, अमित गर्ग, मिंटू चावला, और सुशील सक्सेना ने शोभायात्रा का स्वागत किया। 84 घंटा मंदिर पर जे.के. फोम और खन्ना बिल्डिंग पर अंकुर सक्सेना ने स्वागत किया। सुभाष नगर गुरुद्वारा पर सिख समाज ने भी प्रसाद वितरण कर जोरदार स्वागत किया।

Advertisment

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना उपस्थित रहे।

कायस्थ सेना परिवार रजिस्टर्ड के आयोजक और सदस्य इस शोभायात्रा को सफल बनाने में सक्रिय रहे, जिनमें संरक्षक संजीव सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान एडवोकेट, प्रदेश महासचिव श्यामदीप सक्सेना, प्रदेश कोषाध्यक्ष सागर सक्सेना, संरक्षक अंकुर सक्सेना, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार सक्सेना, मनोज कुमार सक्सेना, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अजय सक्सेना, प्रदेश सचिव सुधा सक्सेना (पार्षद), रचना सक्सेना, प्रदेश सह सचिव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र सिंह सक्सेना, सुनील कुमार सक्सेना एडवोकेट, आलोक कुमार सक्सेना एडवोकेट, सचिन सक्सेना, मनोज सक्सेना धूप वाले, मीडिया प्रभारी सहित समस्त लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन कायस्थ समाज में धार्मिक उत्साह और एकजुटता का प्रतीक बना।

Advertisment
Advertisment