Advertisment

चौरासी घंटा मंदिर से निकाली भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा

शहर में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियां शामिल हुईं और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
shreee
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

शहर में भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इसमें विभिन्न झांकियां शामिल हुईं और जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

कायस्थ सेना कल्याण परिवार की ओर से निकाली गई शोभायात्रा बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर में शुरू होकर सुभाषनगर, मुख्य बाजार होते हुए तपेश्वर नाथ मंदिर पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने भगवान राम, कृष्ण, शिव और अन्य देवी-देवताओं का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया।

यात्रा में जगह-जगह शरबत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई

Advertisment

dddddddddddd

यात्रा में जगह-जगह शरबत और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। संस्थान की ओर से सुबह भगवान चित्रगुप्त भगवान की कथा व वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रधान ने बताया कि यह शोभायात्रा हर वर्ष निकाली जाती है, जो कायस्थ समाज की एकता और श्रद्धा का प्रतीक है। इस दौरान  कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , महापौर उमेश गौतम , अनिल सक्सेना एडवोकेट , श्यामदीप सक्सेना , आलोक प्रधान एडवोकेट डॉ विकास वर्मा वरिष्ठ होमियोपैथिक चिकित्सक , डॉ शिव कुमार बरतरिया , संजीव सक्सेना , अधीर सक्सेना , प्रदीप सक्सेना आशीष सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment