Advertisment

भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

श्री हरि हर मंदिर आशुतोष सिटी में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने अपने आराध्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
W5
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

श्री हरि हर मंदिर आशुतोष सिटी में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान ने अपने आराध्य भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।  कार्यक्रम का प्रारंभ महर्षि परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं तिलक लगाकर किया गया। फ़िर उनके चित्र पर 21 दीप जलाए गए। तत्पश्चात सुंदर काण्ड , हनुमान चालीसा और परशुराम चालीसा का वाचन कर आरती की गई। अंत में भोग लगाकर सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान परशुराम के जीवन पर विचार गोष्ठी हुई।  

सेवकों ने अपने आराध्य के जन्मोत्सव की बधाई दी

राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान के सभी सेवकों ने अपने आराध्य के जन्मोत्सव की बधाई दी।  भगवान परशुराम जन्मोत्सव के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सार्वजनिक अवकाश की मांग राष्ट्रीय सेवा संस्थान ने उठाई। संस्था सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि इस लक्ष्य के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहकर एक दिन सफलता अवश्य प्राप्त करेंगे। 
कार्यक्रम में मुख्य रूप से,शिवलेष पांडे, सचिन पाठक, विपिन शर्मा, नितिन शर्मा, अमित शर्मा,अमर शर्मा,नीति शर्मा, महिमा शर्मा, अनीता, जूही शर्मा, नीतू शर्मा, संतोष दीक्षित, सुधा शर्मा, हरीश मिश्रा,किरन मिश्रा, विपिन, प्रमोद मिश्र, नितिन महाराज, मोहित शर्मा, नीलिमा पाठक, संदीप मिश्रा, नीलम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे। अंत में संस्था की अध्यक्ष,(नीलिमा पाठक ) कनिष्ठ सेवक राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान  ने सभी उपस्थित अतिथियों को परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी।  सभी का आभार व्यक्त किया ।।

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment