Advertisment

Bareilly News: महात्मा बुद्ध ने शांति और अहिंसा का संदेश दिया

बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय तुलसी नगर बरेली में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिथितयों ने सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

author-image
Sanjay Shrivastav
बुद्ध पूर्णिमा

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बहुजन समाज पार्टी के मंडल कार्यालय तुलसी नगर बरेली में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अतिथितयों ने सर्वप्रथम भगवान गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मंडल प्रभारी राजवीर सिंह गौतम और पंकज कुरील रहे। उन्होंने कहा कि महात्मा बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया।

बसपा नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई बुद्ध पूर्णिमा 

कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने भगवान गौतम बुद्ध के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा के भगवान गौतम बुद्ध ने दुनिया को अहिंसा, प्रेम, करुणा और शांति का संदेश दिया। उन्होंने जीवन को दुख से मुक्ति पाने के लिए ध्यान और साधना के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि सभी को महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। तभी खुद और समाज का भला होगा।

जनता से संपर्क बढ़ाएं कार्यकर्ता

बसपा जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी विधासभा चुनाव की तैयारी अभी से शरू कर दें। इसके लिए जनता से संपर्क बढ़ाएं। लोगों के दुख दर्द में काम आएं। आपस में एकता बनाए रखें। पार्टी की मजबूती के लिए एकता जरूरी है। 

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम पीलीभीत बाईपास रोड स्थित तुलसी नगर कॉलोनी में हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह ने की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष तौफीक प्रधान, शहीद राजा, जिला संयोजक बीआर सागर, रूपलाल सागर, नाजिम शाह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment