Advertisment

मोदी जी किसान को भगवान मानते हैं, विपक्ष सवाल उठाता है: दिनेश प्रताप सिंह

यूपी सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जी और सीएम योगी जी किसान को भगवान मानते हैं। क्योंकि वह खुद जमीन से जुड़े हैं।

author-image
Sudhakar Shukla
Dinesh Pratap 01
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। यूपी सरकार के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जी और सीएम योगी जी किसान को भगवान मानते हैं। क्योंकि वह खुद जमीन से जुड़े हैं। वह लोग किसानों का दर्द क्या जाने, जो नहर के किनारे की घास देखकर ये कहते हैं कि किसानों ने गुड अच्छा बोया है।

Advertisment

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वो लोग ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाते हैं, जिन्होंने अपनी मांग में कभी सिंदूर नहीं लगाया। क्या किसी ने कभी सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी की मांग में कभी सिंदूर देखा। वो चुटकी भर सिंदूर की कीमत क्या जाने।

सपा के 'पीडीए' पर भाजपा का पलटवार: "वे हमें जाति में बांटना चाहते हैं"

सपा के पीडीए पर कहा कि वो हमें जाति में बांटना चाहते हैं। उनको कुंभ मेले से सीख लेनी चाहिए। कुंभ में हर जाति वर्ग के लोगों ने श्रद्धा से स्नान किया। एकजुटता ही हमारी ताकत है। हम पीपल बरगद भी पूजते हैं। खेती की भी पूजा करते हैं।  बांटने वाले कभी भारत को मजबूत नहीं कर सकते। इसलिए मोदी और योगी को हमेशा मजबूत बनाते रहिए। तभी हिंदी, हिन्दू और हिंदुस्तान का कल्याण है।

Advertisment
Advertisment