/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/12/Ny0OC8XzJaxE4V9oGNmb.jpg)
00:00
/ 00:00
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
मानसून ने दस्तक दे दी है इसको देखते हुए बरेली समेत पश्चिमी यूपी में 29 से 22 जून तक तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
आज सुबह सूर्योदय 5 बजकर 15 मिनट पर हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। हल्की मध्यम गति से हवा चली। दोपहर में हालांकि धूप की तीव्रता तेज होने से तापमान बढ़ने की संभावना है। इससे गर्मी और उमस देखने को मिलेगी। आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सूर्यास्त शाम को सात बजकर 12 मिनट पर होगा।
इससे पहले बुधवार को सुबह और रात में में भी हल्की मध्यम बारिश हुई थी। दिन में घने बादल छाए रहे थे। हालांकि तेज बारिश का माहौल नहीं बन पाया। हवा में नमी 100 प्रतिशत बनी हुई है। सबसे बड़ी वेबसाइट आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि बरेली समेत पश्चिमी यूपी में मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि मानसून अभी पांच दिन की देरी से चल रहा है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 18 से 22 जून तक कहीं हल्की मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने के आसार प्रबल हैं। कहीं पर बिजली भी गिर सकती है 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बादलों में गरज और चमक भी दिखाई देगी।
बीते दो दिनों से बारिश का माहौल बनने से तापमान में 7 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान जहां 29 डिग्री सेल्सियस से घटकर 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास घूम रहा है। तो वही अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। तापमान में गिरावट आने से आमजन को भीषण गर्मी से राहत मिली है। आने वाले चार दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और दर्ज की जा सकती है।