Advertisment

सपा सांसद ने भाजपा के वार्ड मेंबर के घर पहुंचकर जताई संवेदना.... हाल ही में हो गई थी ट्रेजडी

समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद नीरज मौर्य ने भाजपा के वार्ड मेंबर महेश यादव के घर पहुंच कर शोक संवेदना जताई उनके घर में हाल ही में ट्रेजडी हो गई थी।

author-image
Sudhakar Shukla
भाजपा के वार्ड मेंबर महेश यादव के घर शोक संवेदना जताते हुए सपा सांसद नीरज मौर्य

भाजपा के वार्ड मेंबर महेश यादव के घर शोक संवेदना जताते हुए सपा सांसद नीरज मौर्य

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली। समाजवादी पार्टी में मिशन 2027 के लिहाज से भले ही सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लेकिन सपा सांसद नीरज मौर्य ने अब क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां एक और उत्तर प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। वही बरेली में सपा सांसद नीरज मौर्य भी जनता के संपर्क में आकर दुख सुख में दिखाई दे रहे हैं।

 हाथी से उतरकर साइकिल की सवारी करने वाले सपा सांसद नीरज मौर्य बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराकर चुनाव जीते थे। बीच में उनके बारे में यह कहा जाने लगा कि वह सपा कार्यकर्ताओं से कटकर राजनीति कर रहे हैं। फिलहाल नीरज मौर्य ने भाजपा को चुनाव लड़ाने वाले वार्ड मेंबर भाजपा नेता महेश यादव के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। हाल ही में उनके घर ट्रेजेडी हो गई थी। वार्ड मेंबर महेश यादव हालांकि पूर्व भाजपा सांसद के खास व्यक्ति है। उन्होंने सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य को लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ाया था। सांसद के इस कदम से राजनीतिक क्षेत्र में अच्छा संदेश गया है कि भले ही पार्टियां कोई भी हों। लेकिन दुख की घड़ी में दल से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। सांसद ने भाजपा नेता के पुत्र के आसायमिक निधन पर शोक प्रकट किया और शोक संतृप्त परिवार को ढाढस बंधाया। अन्य सपा नेताओं ने भी शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई। 

Advertisment
Advertisment