/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/09/img-20251108-2025-11-09-01-07-27.jpg)
नगर निगम में कर्मचारियों और एबीवीपी कार्यकर्ताओ के बीच विवाद सुलझाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता दक्ष शर्मा पाराशर
वाईबीएन संवाददाता बरेली।
नगर निगम में बीते दिनों स्मार्ट सिटी आइडिटोरियम में व्याप्त अव्यवस्थाएं, बड़े व्यापारियों द्वारा नगर निगम की टैक्स चोरी समेत समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर उठे विवाद को वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य दक्ष शर्मा पाराशर ने सुलझाने की पहल की। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारी संगठन से जुड़े नेताओं से वार्ता की। उसके बाद वह कर्मचारियों की पहल पर नगर आयुक्त से भी मिले। दोनों तरफ से एबीवीपी कार्यकर्ताओ और नगर निगम कर्मचारियों के बीच हुए विवाद पर कुछ हद तक बर्फ पिघलती दिखाई दी। हालांकि इस दौरान एडवांस 12% वाले खामोश हैं। जबकि झगड़ा सुलझाने की असली जिम्मेदारी उनकी ही है। भाजपा नेता की पहल पर विवाद जल्द सुलझने की उम्मीद है।
नगर निगम में तीन दिन पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शहर में व्याप्त अव्यवस्थाओ के विरुद्ध नगर निगम में जोरदार प्रदर्शन किया था। एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने नगर आयुक्त संजीव कुमार मोर्य की गाड़ी भी रोक ली थी। नगर आयुक्त को पैदल ही अपने आवास तक जाना पड़ा। इसके विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताड़ शुरू कर दी। कूड़ा वाहन सड़क पर लगा दिए। शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो गई। इन सब अव्यवस्थाओं को देखते हुए मगर निगम के कर्मचारियों ने वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय आयुष मंत्रालय में हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य दक्ष शर्मा पाराशर से हस्तक्षेप करके विवाद सुलझाने की मांग की थी। शनिवार को भाजपा नेता पाराशर दिल्ली से आकर सीधे नगर निगम पहुंचे और कर्मचारी संगठनों से लंबी वार्ता की। उसके बाद वह नगर आयुक्त संजीव कुमार मोर्य से भी मिले। भाजपा नेता की इस पहल को देखते हुए ये विवाद जल्द सुलझने के आसार हैं।
घेराव करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ता नहीं, असामाजिक तत्व हैं : दक्ष शर्मा पाराशर
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/09/img-20251027-wa0104-2025-11-09-09-08-18.jpg)
नगर आयुक्त संजीव कुमार मोर्य से वार्ता के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता दक्ष शर्मा पाराशर ने कहा है नगर निगम में पहुंचकर हंगामा करने वाले एबीवीपी कार्यकर्ता नहीं हैं। एबीवीपी भाजपा का राष्ट्र को समर्पित देश भक्त छात्र संगठन है। एबीवीपी कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में आंदोलन करते हैं। अनावश्यक तोड़फोड़ नहीं करते। इसलिए, अब नगर निगम कर्मचारियों को शहर की सफाई व्यवस्था के हित में अपनी हड़ताल समाप्त कर देनी चाहिए। नगर आयुक्त नई भी इस बात से अपनी सहमति जताई। सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ भाजपा नेता दक्ष शर्मा पाराशर की इस पहल का सकारात्मक नतीजा आने के आसार हैं। नगर निगम कर्मचारी जल्द ही अपनी हड़ताल समाप्त कर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि शहर के बाल्मीकि समाज और सफाई कर्मचारियों के संगठनों पर भाजपा नेता दक्ष शर्मा पाराशर का मजबूत प्रभाव माना जाता है। इसके चलते कर्मचारी जल्द अपने काम कर लौट सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ नगर निगम का विवाद सुलझाने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है। वह शहर को बदहाल अवस्था में छोड़कर नगर निगम के निर्माण कार्यों में सिर्फ 12% एडवांस लेने में व्यस्त हैं। इसके चलते नगर निगम के विकास कार्यों में कुल कमीशन बढ़कर 45% तक पहुंच चुका है।
वर्जन
नगर निगम के कर्मचारी संगठन से जुड़े नेताओं से वार्ता सकारात्मक रही है। नगरआयुक्त संजीव कुमार मोर्य भी अच्छे अधिकारी हैं। एबीवीपी कार्यकर्ताओ से वार्ता करके झगड़े को खत्म कराया जाएगा। कर्मचारी पर जल्दी लौटेंगे।
दक्ष शर्मा पाराशर, वरिष्ठ भाजपा नेता और सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति केंद्रीय आयुष मंत्रालय भारत सरकार
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/09/img-20251025-2025-11-09-08-48-24.jpg)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us