Advertisment

कामकाजी महिलाओं के लिए नगर निगम बनवाएगा हास्टल

कामकाजी महिलाओं के लिए पीलीभीत बाईपास के निकट सीलिंग की जमीन पर बिहारमान नगला में नगर निगम हास्टल बनवाएगा। प्रस्तावित जमीन के लिए जिलाधिकारी शासन को प्रस्ताव भेजेंगे।

author-image
Sudhakar Shukla
nagar
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

कामकाजी महिलाओं के लिए पीलीभीत बाईपास के निकट सीलिंग की जमीन पर बिहारमान नगला में नगर निगम हास्टल बनवाएगा। प्रस्तावित जमीन के लिए जिलाधिकारी शासन को प्रस्ताव भेजेंगे। हास्टल बनने पर सौ महिलाएं एक छत के नीचे रह सकेंगी। इन्हें बुनियादी सुविधाएं भी मिलेंगी। अनापत्ति मिलने के प्रस्तावित योजना धरातल पर उतर सकेगी। दूसरे महानगरों की तर्ज पर शहर के विहारमान नगला में कामकाजी महिलाओं का हास्टल बनाए जाने का प्रस्ताव कई महीने पहले बना था।

एस्टीमेट के साथ अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी

जल निगम की कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन डिवीजन ने एस्टीमेट तैयार किया और जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद एस्टीमेट के साथ अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी थी। नगर निगम के पसंद थी लेकिन इस पर राजस्व प्रशासन की ओके होनी थी। इसलिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को बैठक हुई। बैठक में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय शामिल हुए। डीएम अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को प्रस्तावित जमीन पर हास्टल के लिए सहमति दी तो प्रस्ताव आगे बढ़ गया। अब मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना में शासन की मंजूरी और बजट जारी होने का इंतजार है।   

Advertisment
Advertisment