/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/06/Zf3MK2vV2Id3KNuA2SNk.jpeg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली के डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को ईद-उल-जुहा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत बाकरगंज स्थित ईदगाह एवं जामा मस्जिद क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम ने निरीक्षण के दौरान शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से ईद-उल-जुहा मनाएं।
पहले से चिह्नित स्थानों पर ही कुर्बानी दी जाए
डीएम ने कहा कि ईद-उल-जुहा पर परम्परागत रूप से जहां नमाज पढ़ते आये हैं, इस बार भी वहीं पढ़ें। सामूहिक कुर्बानी स्थल पहले से चिन्हित हैं, उन्हीं स्थानों पर कुर्बानी दी जाए। कोई नई परंपरा न डाले। उन्होंने कहा कि बच्चों को समझाएं कि कुर्बानी की वीडियो न बनाएं, और ना ही वायरल करें। सभी अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित समय पर ड्यूटी पहुंच जाएं। किसी तरह की अफवाह न फैलाई जाए। पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखे।
बकरीद पर साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रहे
न डीएम ने ड्यूटी में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी को सतर्कता पूर्वक ड्यूटी करने और बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। साफ-सफाई, सुरक्षा, पेयजल, विद्युत, ट्रैफिक आदि व्यवस्था दुरुस्त रहे। डीएम ने कहा कि मस्जिदों में नमाज कोविडनियम के अनुसार पढ़ी जाए। मस्जिद में बेरिकेडिंग ठी तरह से की जाए।
वेस्टेज मैटेरियल उठाने वाले का नाम मस्जिदों में लिखा जाए
कुर्बानी के बाद जो वेस्टेज मैटेरियल उठाने वाली गाड़ी आए उस गाड़ी वाले का मोबाइल नंबर और नाम मस्जिद में अंकित किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे आदि अधिकारी उपस्थित रहे।