Advertisment

वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में बहुत जरूरी : सुनील बंसल

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में बहुत जरूरी है। अगर ये कानून लागू हो जाता है तो देश में अरबों रुपए का फालतू खर्च बचेगा। उस धन को हम विकास पर खर्च कर सकेंगे। देश के विकास की रफ्तार तेज होगी।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
sunil
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन देशहित में बहुत जरूरी है। अगर ये कानून लागू हो जाता है तो देश में अरबों रुपए का फालतू खर्च बचेगा। उस धन को हम विकास पर खर्च कर सकेंगे। देश के विकास की रफ्तार तेज होगी।


रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने अटल सभागार रोहिलखंड विश्वविद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हर साल भारत के किसी न किसी राज्य में कहीं ना कहीं चुनाव होते रहते हैं। बार बार आचार संहिता लगती है। तब विकास का काम रुक जाता है। देश के सभी राज्यों में एक साथ चुनाव होगा तो पांच साल हम विकास के रास्ते पर चले गए। देश का विकास तीव्र गति से होगा। 

राष्ट्रीय महामंत्री का बरेली पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत ...

sunil2

इससे पहले बरेली पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत करने वालों में क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलसी बहरोन लाल मौर्य, महाराज सिंह, पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल समेत भाजपा संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। 


कार्यक्रम में ये नेता रहे मौजूद..

sunil1

यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्गविजय सिंह शाक्य, सांसद छत्रपाल गंगवार, कुलपतिरोहिलखंड विश्वविद्यालय केपी सिंह ,एमएलसी संतोष सिंह, कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, सिडको अध्यक्ष वाई पी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर डॉ उमेश गौतम, विधायक केंट संजीव अग्रवाल, विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल, विधायक डॉ  एमपी आर्य, विधायक डॉ डीसी वर्मा, विधायक राजीव कुमार सिंह, आस्था अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर के एम अरोरा, नीलिमा पाठक, मनीष अग्रवाल, श्रुति गंगवार, डॉ विमल भारद्वाज, नितिन शर्मा घनश्याम खंडेलवाल, मनोज बाजपेई,राजेंद्र गुप्ता, शोभित सक्सैना, नवीन अग्रवाल, डॉ विनोद पागरानी, विशाल मल्होत्रा, देवेंद्र जोशी, एमपी सिंह समेत तमाम प्रबुद्ध जन शामिल थे।

Advertisment

bareilly news | bareilly updates

bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment