/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/9wwfDedFeBaeH2G330kd.jpg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/6Ce7IjDfnzlpuGXer5F2.jpg) बरेली, वाईबीएन संवाददाता
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल वैसे तो बरेली में वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर रोहिलखंड विश्वविद्यालय में संगोष्ठी करने आए थे मगर पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का स्वागत करना और कैंट विधायक के घर जाकर चाय पीना भाजपा के अंदर नए राजनीतिक समीकरणों को जन्म दे दिया। इसका असर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।
भाजपा के नेताओं के बीच कानाफूसी शुरू
एक राष्ट्र एक चुनाव प्रबुद्ध जन विचार गोष्ठी के मुख्य अतिथि और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल से यूं तो बरेली में भाजपा के तमाम सांसद और विधायक के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि मिले। मगर, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल का स्वागत करना और कैंट विधायक के घर जाकर चाय पीना नई राजनीतिक चर्चा को जन्म दे गया। कार्यक्रम से पहले भाजपा के पूर्व विधायक राजेश कुमार मिश्रा पप्पू भरतौल ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय महामंत्री ने उनसे अलग से भी कुछ देर बात की। इसके बाद भाजपा के नेताओं के बीच कानाफूसी शुरू हो गई।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/Rk6LPxe1S1ChGktn3l4x.jpg)
संगोष्ठी के समापन के बाद वह केंट विधायक और भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल को फिर से अपना आशीर्वाद दे गए। उनके निवास रामपुर गार्डन में जाकर उन्होंने भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ चाय पी। यहीं पर बरेली की राजनीति पर चर्चा भी की। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल के परिवार मे उनकी पत्नी ममता अग्रवाल पुत्र सत्यम अग्रवाल पुत्रवधू कविता अग्रवाल पौत्री कृष्णवी और परी से मुलाकात कर आशीर्वाद दिया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल के अपने निवास में पहुंचने पर विधायक संजीव अग्रवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर तथा दुशाला उड़ाकर उनका स्वागत किया ।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/rKTMrTXNjOi8B2O4wi7y.jpg)
उसके पश्चात पुत्र सत्यम अग्रवाल के साथ उन्होंने बाबा खाटू श्याम का सुंदर चित्र भेंट किया। इसमें क्षेत्रीय प्रभारी संतोष सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, mlc अशोक कटारिया, विधायक डीसी वर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य,  राजीव गुप्ता राजू भैया, अमित वाल्मीकि,  क्षेत्रीय महामंत्री राकेश अनावा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक डायरेक्टर श्रुति गंगवार,  डॉक्टर जीपीएस चौहान, सोनू कलर अमरीश कठेरिया बृजेश मिश्रा हर्षित गुप्ता प्रांजल गर्ग धर्मेंद्र शर्मा सौरभ कुमार बृजेश पाल नीरज कुमार संजीव मुक्की चित्र मिश्रा सुभाष वर्मा श्याम सिंह चौहान मुकुल अग्रवाल अतुल अग्रवाल शिशुपाल कठेरिया हरबंस सिंह राजेश गुप्ता प्रदीप गुप्ता हरि सिंह वरदान विकास अग्रवाल सरदार बिट्टू गुरमीत सिंह थे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/1RikkfMipI8DvT7zKwrL.jpg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/7lO2l45wfnnDYBWeLv61.jpg)
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/29/PVfJSeBZzXrev2APiBAE.jpg)
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
 Follow Us
 Follow Us