Advertisment

नालों की सिल्ट हटाने में देरी और लापरवाही दो फर्मों को नोटिस

सफाई में लापरवाही पर नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है। नालों की सिल्ट हटाने में देरी और लापरवाही को अनुबंध शर्तों का उल्लंघन का माना गया है।

author-image
Sudhakar Shukla
एडिट
nagar
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

 सफाई में लापरवाही पर नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है। नालों की सिल्ट हटाने में देरी और लापरवाही को अनुबंध शर्तों का उल्लंघन का माना गया है। इसके लिए दो फर्मों को नोटिस जारी किया है। 
हिमगिरी इंटरप्राइजेज, सांई कांट्रेक्टर को नाला सफाई की जिम्मेदारी मिली है। अभियंताओं और अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान समय-समय पर लापरवाही सामने आई है। नोटिस में कहा गया है कि दोनों फर्में फ्लोटिंग मैटेरियल हटवाएं, सिल्ट की सफाई कराएं। ताकि बारिश में जल भराव न होने पाए।

Advertisment

 इस बीच नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने खुद भ्रमण करके सफाई व्यवस्था का जायजा लिया है। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में शिकायतें मिलने पर आयुषी इंटरप्राइजेज और एग्नाइटेड पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। किला छावनी के सफाई नायक सुधीर कठेरिया को हटाकर बाकरगंज भेजा गया। सिकलापुर के सफाई नायक कमलेश और चकमहमूद के राजीव कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

नाले में गोबर बहाने पर लगाया जुर्माना

 नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बुधवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में नाला सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान नवादा शेखान में एक डेयरी का गोबर नाले में बहता हुआ उनके निर्देश पर डेयरी संचालक पर 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। नगर निगम में नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों व अधीनस्थ अधिकारियों के संग समीक्षा की। इसमें उन्होंने सफाई निरीक्षकों से फीडबैक लिया और उनके दावों की हकीकत देखने के लिए खुद निरीक्षण करने की बात कही।

Advertisment
Advertisment