Advertisment

Bareilly News: बरेली में आज से नौ मार्गों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शा, 10 सड़कों पर रहेगी वन-वे व्यवस्था

बरेली शहर में बृहस्पतिवार एक मई से ई-रिक्शों संचालन की व्यवस्था बदल जाएगी। शहर के व्यस्ततम बजारों में नौ मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन बंद कर दिया जाएगा। वहीं, 10 मार्गों पर ई-रिक्शा के लिए वन-वे व्यवस्था लागू होगी।

author-image
Sanjay Shrivastav
एडिट
yatri

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली शहर में बृहस्पतिवार एक मई से ई-रिक्शों संचालन की व्यवस्था बदल जाएगी। शहर के व्यस्ततम बजारों में नौ मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन बंद कर दिया जाएगा। वहीं, 10 मार्गों पर ई-रिक्शा के लिए वन-वे व्यवस्था लागू होगी। ई-रिक्शों को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे। संबंधित थाने की पुलिस से भी मदद ली जाएगी। 
 
एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल ने बताया कि शासन के निर्देश पर ई-रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था लागू की गई है। नई व्यवस्था कल बृहस्पितवार से प्रभारी हो जाएगी। सीओ और थाना प्रभारियों के माध्यम से समस्त ई-रिक्शा चालकों को नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दे दी गई है। इसका पालन न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शहर के इन मार्गों पर ई-रिक्शा का संचालन बंद 

किला थाना क्षेत्र में किला रेलवे क्रासिंग से कटरा मानराय तक ई-रिक्शा का संचालन नहीं होगा। कोतवाली क्षेत्र में खलील तिराहा से कुतुबखाना की तरफ ई-रिक्शा नहीं जाएंगे। कोतवाली क्षेत्र में ही नावल्टी चौराहे से कुतुबखाना तक ई-रिक्शा का संचालन बंद होगा। बारादरी थाना क्षेत्र में श्यामगंज चौराहा से साहूगोपीनाथ कॉलेज तक ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। वहीं, साहूगोपीनाथ कॉलेज से कुतुबखाना तक ई-रिक्शा नहीं चल सकेंगे।

Advertisment

आज से मठ चौकी से कुतुबखाना तक ई-रिक्शा नहीं चलेंगे 

कोतवाली क्षेत्र में सिकलापुर से पटेल चौक तक ई-रिक्शा नहीं चलेंगे। गलत दिशा से वाहन पटेल चौक पर जाने के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना रहती है। बरेली कॉलेज के पश्चिमी गेट से नावल्टी तक ई-रिक्शा का संचालन प्रतिबंधित रहेगा। वहीं, मठ की चौकी से कुतुबखाना तक ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।

शहर में इन मार्गों पर वन-वे चलेंगे ई-रिक्शा  

Advertisment

कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा चौपला से खलील तिराहा होकर नावल्टी तक जाएंगे। इसी तरह नावल्टी से चौपला को जाने वाले ई-रिक्शा पटेल चौक होकर चलेंगे। बरेली कॉलेज पश्चिमी गेट से ई-रिक्शा नावल्टी तक सिकलापुर होते हुए जाएंगे। नावल्टी से सिकलापुर के लिए ई-रिक्शा पटेल चौक होकर चलाए जाएंगे।

जंक्शन तिराहे से चौपुला तक एकल दिशा से चलेंगे ई-रिक्शा 

रेलवे जंक्शन तिराहे से चौपुला तक ई-रिक्शा एकल दिशा मार्ग से चलेंगे। वहीं, चौपला से जंक्शन तिराहा के लिए ई-रिक्शा वायां दामोदर पार्क और कचहरी अशोक नगर तिराहा होकर चलेंगे।

Advertisment

कोहाड़ापीर से वन-वे चलाए जाएंगे ई-रिक्शा और ऑटो 

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कोहाड़ापीर से ई-रिक्शा-ऑटो के लिए एकल मार्ग व्यवस्था रहेगी। इसकी वजह मुख्य बाजार और रास्ते का संकरा होना है। कोहाडापीर पर 5 मार्गों का आपस में मिलन है। महादेव पुल से उतरने वाला ट्रैफिक v सेप में दो मार्गों पर जाता है। प्रेमनगर क्षेत्र में ही सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर तक ई-रिक्शा और ऑटो के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था रहेगी। इसकी वजह भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र मुख्य बाजार होना है।

Advertisment
Advertisment