Advertisment

ऑपरेशन सिंदूर: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता की जय के नारे

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम एवं सफलता को सम्मान देने के लिए फरीदापुर स्थित अर्श एकेडमी के छात्रों एवं शिक्षकों ने सिविल सोसाइटी बरेली के संयोजक राज नारायण के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली।

author-image
Sudhakar Shukla
sindur
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम एवं सफलता को सम्मान देने के लिए फरीदापुर स्थित अर्श एकेडमी के छात्रों एवं शिक्षकों ने सिविल सोसाइटी बरेली के संयोजक राज नारायण के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे देशभक्ति के नारे गूंजे।  

बच्चों ने बस्ती का भ्रमण किया

नारे लगाते हुए बच्चों ने बस्ती का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा मुख्य चौराहे पर पहुंची। राज नारायण ने छात्रों एवं अन्य नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विभिन्न धर्मो के नागरिकों के बीच एकजुटता  का संदेश ही हमारे शत्रु देश का मनोबल तोड़ सकता है। नागरिकों का सब मतभेद भुला कर सैनिकों के सम्मान में निकाली गई है यात्रा बॉर्डर पर सैनिकों को मनोबल प्रदान करेगी। पार्षद महशर खान ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया और बच्चों के जलपान की व्यवस्था की। अर्श एकेडमी के प्रबंधक शोएब रज़ा, प्रधानाध्यापिका रजिया नूरी, सौगात की सचिव करिश्मा, नदीम, उमैर, रफीक सीमा आदि ने भी बच्चों को संबोधित किया।

Advertisment
Advertisment