Advertisment

ऑपरेशन सिंदूर: तिरंगा यात्रा निकाल किया भारतीय सेना के शौर्य को सलाम

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्ताबूत कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

author-image
Sanjay Shrivastav
Yatra
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्ताबूत कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति से ओतप्रोत इस यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर सहभागिता की। यात्रा में शामिल लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा नवाबगंज के श्रीकृष्णा इंटर कॉलेज से शुरु होने के बाद नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पटेल चौक जाकर संपन्न हुई। इस गौरवशाली यात्रा में पूर्व सैनिक, NCC कैडेट्स, सामाजिक संगठन, व्यापारी, वकील, शिक्षाक, विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। पूरा नवाबगंज इस ऐतिहासिक भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का साक्षी बना। तिरंगा यात्रा के जरिए संदेश दिया कि भारत की जनता अपने वीर जवानों के साथ खड़ी है, और हर देशविरोधी ताकत को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

भारतीय सेना हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम: जिलाध्यक्ष भाजपा

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि "तिरंगा भारत के शौर्य, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है।" ऑपरेशन सिंदूर ने साबित कर दिया कि भारतीय सेना किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि "जिन बेटियों का सिंदूर आतंकवादियों ने उजाड़ा था, उसका हिसाब सेना ने ले लिया है।"

भारत ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया: डॉ. जयपाल सिंह

Advertisment

एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम और वीरता को नमन करने के लिए है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि भारत अब आतंकवाद और उसके पोषक पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है।

भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब: डॉ. एमपी आर्य

विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसकी करतूतों का करारा जवाब देते हुए घर में घुसकर उसका सफाया किया है। "जय हिंद की सेना ने साबित कर दिया है कि भारत की सरहदें अजेय हैं।"

तिरंगा यात्रा में ये लोग रहे शामिल

तिरंगा यात्रा में एमएलसी बहोरनलाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पवन शर्मा, रविंद्र सिंह राठौर, राजकुमार शर्मा, विमला शुक्ला, श्रुति गंगवार, वीरपाल गंगवार, पूर्व सैनिक जमुना प्रसाद, चंचल गंगवार, अजय सक्सेना, अभय चौहान, डॉ. आशुतोष गंगवार, अमरेंद्र सिंह गोल्डी, मीनाक्षी गंगवार, सुरजीत यादव, रिंकू अवस्थी, राजा हिंदुस्तानी, विनोद गुप्ता और कई सामाजिक एवं राजनीतिक लोग शामिल रहे।

Advertisment
Advertisment