/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/13/58Fd16J2BnXsDFxT4TpU.jpeg)
गर्मी में ओवरलोड की वजह से शहर भर की जनता परेशान रही। कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित मोतीपार्क पर तीन बार बंच केबल टूटने से घंटो आपूर्ति बाधित हुई। वहीं सीबीगंज और लोहिया विहार उपकेंद्र के कई इलाकों में फेस उड़ जाने की वजह से पांच घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा शहर में कई जगह ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर के डियू उड़े तो कहीं खंभो के बंच केबल व ट्रांसफार्मर के लीड में आग लगने की घटना हुई हैं।
शुक्रवार को कुतुबखाना उपकेंद्र के मोतीपार्क फीडर पर सुबह 11 बजे ओवरलोडिंग की वजह से बंच केबल टूट गया। सूचना पर बिजली निगम के कर्मचारियों ने उसे ठीक किया और लगभग 12 बजे आपूर्ति सुचारू कर दी। इसके बाद वहीं बंच केबल दोपहर एक बजे दोबारा टूटा और बिजली निगम ने इसे ठीक कर आपूर्ति को बहाल कर दिया। दूसरी आर भी बिजली आपूर्ति मुश्किल से एक घंटा ही मिल सकी थी कि दोपहर तीन बजे बंच केबल फिर से टूट गया। इसके बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने चेकिंग अभियान चलाकर बंच केबल को जोड़कर आपूर्ति को किसी तरह शाम चार बजे सुचारू किया। इस दौरान 800 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा किला के बाकरगंज, फुटा दरवाजा, केलाबाग, गुलाबनगर में बिजली आपूर्ति का संकट बना रहा।
- सीबीगंज व लोहिया विहार उपकेंद्र के इलाकों में उड़े फेस
वहीं सुबह सात बजे सीबीगंज के स्लीपर रोड एक, दो, तीन, चार, पांच समेत लोहिया विहार उपकेंद्र इलाकों में ओवरलोडिंग की वजह से दो फेस उड़ गए। इसकी वजह से कई इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर 12 बजे तक बिजली कर्मचारी फाल्ट को दुरूस्त कर आपूर्ति को सुचारू कर सके। सिकलापुर में बंच केबल बदलने की सूचना बिजली निगम ने पूर्व में जारी ही नहीं की। शुक्रवार को अचानक सिकलापुर में बंच केबल बदलने का काम शुरू कर दिया। इस दौरान सुबह 10:30 बजे से शाम पांच बजे तक सिकलापुर की बिजली आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रही। वहीं पूर्व में कोई सूचना ना होने की वजह से जनता भी परेशान रही और अभियंताओं व हेल्पडेस्क को फोन किए। इसके बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
दोपहर करीब दो बजे सिविल लाइंस प्रथम से पोषित जिला न्यायालय के ट्रांसफार्मर की लीड जलने की वजह से आपूर्ति बाधित हुई। हालांकि कर्मचारियों ने इसे ठीक कर 15 मिनट में ही आपूर्ति को सुचारू कर दिया। इसके अलावा सिविल लाइंस 2:30 बजे में निजी स्कूल के सामने खंभे पर तारों में आग लगने से आपूर्ति बाधित हुई। इस दौरान एक घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही। वहीं रामपुर गार्डन में भी शाम को 4:47 बजे ट्रांसफार्मर का डियू उड़ने से लगभग 300 उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम को छह बजे तक फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति को बहाल किया जा सका।