Advertisment

पहलगांव कांड: आतंकी हमले के दिवंगत नागरिकों की आत्मा की शांति को मौन रखा

पहलगाम आतंकी हमलें में शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए सपाईयों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। आतंक के खिलाफ काली पट्टी बाँधकर रोष जताया। समाजवादी पार्टी की शहर और कैंट विधानसभा संगठन की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर हुई।

author-image
Sudhakar Shukla
sp98
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पहलगाम आतंकी हमलें में शहीदों की आत्मा की शान्ति के लिए सपाईयों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। आतंक के खिलाफ काली पट्टी बाँधकर रोष जताया। समाजवादी पार्टी की शहर और कैंट विधानसभा संगठन की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर हुई। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक पोलिंग बूथ पर बी. एल. ए नियुक्त करने के लिए जोन व सेक्टर प्रभारियों के साथ गहन चर्चा की।  बैठक के पश्चात् जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले बेकसूर पर्यटको को श्रद्धांजलि देनें के लिए दो मिनट का मौन रखा। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। सपा नेताओं ने काली पट्टी बाँधकर आतंक के खिलाफ रोष प्रकट किया।

आतंक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हमारी सरकार को करनी चाहिए।

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई। उन्हें शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। आतंक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही हमारी सरकार को करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा देश आतंक के खिलाफ सरकार के साथ मजबूती से खड़ा है। कहा कि बड़े अफ़सोस कि बात है कि देश जहाँ आतंकबाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई को अंजाम देनें की जरूरत हैं। वहीं कुछ लोग देश के मुसलमानों को ही कोसने में लगें हैं। जरूरत पड़ेगी तो अपने देश पर जान लुटाने वालों में सबसे आगे खड़ा नज़र आएगा।
सुल्तानी ने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था चौपट होती जा रही है। सरकार संविधान को समाप्त करने की साजिश कर रही है। उसे नाकाम करने के लिए 2027 में अखिलेश यादव के हाथ में सत्ता सौंपनी होगी। इसके लिए हमें पोलिंग बूथ पर मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करनी होगी। जल्द से जल्द बूथ पर बी. एल. ए नियुक्त करने होंगे।

महानगर उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि अगर 2027 की लड़ाई हमें जीतनी है तो बूथ पर काम करना होगा। कार्यकर्ताओं को जनता के सुख - दुःख में खड़े होकर उन्हें अपना बनाना होगा।

Advertisment

 कैंट विधानसभा अध्यक्ष रोहित राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जिस तरह से पी. डी. ए समाज के लिए काम कर रहें हैं। उससे पीडीए  भी उन्हें आशा भरी नज़रो से देख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में दलित - पिछड़े और गरीबों के लिए उत्पीड़न के सिवा कुछ नहीं है।  इसलिए दलित - पिछड़े और गरीब सभी सपा को मजबूत करेंगे।  27 में पीडीए की सरकार बनाएंगे।

 महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि महानगर की शहर विधानसभा में 06 जोन प्रभारी 45 सेक्टर प्रभारी और विधानसभा अध्यक्ष के साथ तथा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 05 जोन प्रभारी 36 सेक्टर प्रभारियों तथा विधानसभा अध्यक्ष के साथ मिलकर  प्रत्येक बूथ पर 05 मजबूत कार्यकर्ताओं की सूची संगठन को एक सप्ताह में उपलब्ध कराएंगे। एक कार्यकर्ता को पोलिंग बूथ पर बी. एल. ए ( बूथ लेवल एजेंट ) नियुक्त किया जायेगा। 


 महानगर उपाध्यक्ष और शहर विधानसभा प्रभारी शेर सिंह गंगवार,  दिनेश यादव, अनुज गंगवार, राम प्रकाश यादव, रणवीर जाटव, विशाल अग्रवाल  राधेश्याम राजपूत, राजेंद्र लोधी, रामावतार लोधी तथा पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद अब्दुल सलीम, पार्षद इक़बाल बिल्डर प्रमुख रूप से बैठक में शामिल हुए।

Advertisment
bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment