Advertisment

Bareilly News: पीडीए केवल नारा नहीं, अब जनआंदोलन बन गया है: शिवचरन कश्यप

बरेली जनपद की नबावगंज विधानसभा के क्योलड़िया में रविवार को आयोजित पीडीए पंचायत में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा पीडीए का मुद्दा अब केवल नारा नहीं, जनआंदोलन बन गया है।

author-image
Sanjay Shrivastav
पीडीए पंचायत
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

बरेली जनपद की नबावगंज विधानसभा के क्योलड़िया में रविवार को आयोजित पीडीए पंचायत में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा पीडीए का मुद्दा अब केवल नारा नहीं, जनआंदोलन बनता जा रहा है। सरकार की नीतियों में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की अनदेखी स्पष्ट दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, शिक्षा और प्रतिनिधित्व में हो रहे भेदभाव के खिलाफ अब आवाज़ बुलंद हो रही है। समाजवादी पीडीए के कार्यकर्ता गाँव-गाँव जाकर सामाजिक न्याय की अलख जगा रहे हैं।

आम जनता का बजट हर महीने बिगड़ रहा है: भगवत शरन गंगवार

पूर्व मंत्री भगवत शरन गंगवार ने कहा आम जनता का बजट हर महीने बिगड़ रहा है। रसोई गैस, खाद्य पदार्थ, बिजली बिल और दवाइयों के दाम आसमान छू रहे हैं। मजदूर से लेकर मध्यमवर्ग तक महंगाई की मार से त्रस्त है, और सरकार केवल आंकड़ों में राहत दिखा रही है। ज़मीनी सच्चाई ये है कि अब थाली में सब्ज़ी कम और चिंता ज़्यादा है।

विपक्ष की आवाज़ दबा रही सरकार: रविंद्र यादव

जिला उपाध्यक्ष रविंद्र यादव ने कहा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का दावा करने वाली सरकार अपने चहेतों पर मेहरबान है और विपक्ष की आवाज़ दबा रही है। घोटाले दबाए जा रहे हैं, लेकिन छोटे कर्मचारियों और जनता पर शिकंजा कसा जा रहा है। भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, ईमानदारों को अपमान यही बन गया है नया शासन मॉडल।

दलितों-वंचितों के अधिकारों का हनन हो रहा: सुरेंद्र सोनकर

Advertisment

अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर अम्बेडकर ने कहा  डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा रचित संविधान आज सत्ता के गलियारों में अनदेखा किया जा रहा है। समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को धता बताकर दलितों और वंचितों के अधिकारों का हनन हो रहा है। संविधान को मनुवादी सोच से ख़तरा बढ़ता जा रहा है। यह समय बाबा साहब की विरासत को बचाने का है।

पीडीए पंचायत में ये रहे मौजूद

पीडीए पंचायत की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अनिल गंगवार ने की और संचालन नरोत्तम मुन्ना ने किया। इसमें सपा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव पुरुषोत्तम गंगवार, डॉ मुक्त प्रसाद, शेर सिंह गंगवार अनिल पटेल, मोहित भारतद्वाज, संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, रामसेवक प्रजापति,मनोहर गंगवार, रामसिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment