/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/09/raJNs1NKPMaABsdJRiSY.jpeg)
बरेली में समाजवादी पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को सिविल लाइन्स स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि छात्रसभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं आंवला विधानसभा के प्रभारी दिग्विजय देव रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादियों का संघर्ष का इतिहास रहा है। कोई वैचारिक आंदोलन होता है तो उसमें जाति नहीं, बल्कि विचारों के सिद्धांत महत्वपूर्ण हैं।
बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता: शिवचरन कश्यप
दिग्विजय देव ने कहा कि पीडीए समाजवादी आंदोलन की आत्मा और सामाजिक परिवर्तन का आधार है। पीडीए की भागीदारी से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया, और बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की अपील की।
सत्ता में आना है तो संगठित होकर कार्य करें कार्यकर्ता: पूर्व विधायक
पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने बढ़ती महंगाई और लोकतंत्र को कमजोर करने वाले जनविरोधी चुनावी फैसलों पर चिंता व्यक्त की। वहीं, पूर्व विधायक विजयपाल ने एकता और अनुशासन को पार्टी की पहचान बताया, और कार्यकर्ताओं से संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। मीटिंग का संचालन जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने किया
समीक्षा बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र यादव, मनोहर पटेल, जिला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव सविता, बृजेन्द्र यादव, डॉ अनीस बेग, डॉ देवेंद्र यादव, सुरेंद्र सोनकर, चौधरी बृजेंद्र सिंह, नदीम अली, समर्थ मिश्रा, हैदर अली, मनोहर गंगवार, द्रोण कश्यप,कप्तान यादव,खालिद राना, श्यामवीर यादव, स्मिता यादव, मोहित भारद्वाज, यशवीर यादव, संजय शास्त्री, राकेश यादव, जितेंद्र मुंडे, रामसेवक प्रजापति, संजीव कश्यप, सम्राट अनुज मौर्य, हाजी शब्बीर अहमद, रामाधीन सागर, अरविन्द यादव आदि रहे।