Advertisment

पीलीभीत: नेपाल  सीमावर्ती इलाके के प्रधान पति मादक पदार्थ की तस्करी में गिरफ्तार, एक साथी भी चढ़ा हत्थे

पीलीभीत के थाना माधोटांडा पुलिस ने दबिश देकर प्रधान के पति समेत दो आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से  2.230 किग्रा चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

author-image
Sanjay Shrivastav
पुलिस हिरासत में तस्कर

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

नेपाल सीमा से सटे गांव की प्रधान का पति मादक पदार्थें की तस्करी कर रहा था। पीलीभीत के थाना माधोटांडा पुलिस ने दबिश देकर प्रधान के पति समेत दो आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से  2.230 किग्रा चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पाकिस्तान से तनातनी के चलते सीमा पर अलर्ट है पुलिस

पाकिस्तान से तनातनी के चलते नेपाल और उत्तराखंड सीमा के रास्ते तस्करी पर रोकथाम और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते पुलिस ने नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है। बताते हैं माधोटांडा पुलिस को मादक पदार्थ तस्करी में लंबे समय से हजारा क्षेत्र के ग्राम टाटरगंज सिंघाड़ा की प्रधान के पति सतनाम सिंह पुत्र चरन सिंह की तलाश थी। 

माधोटांडा पुलिस ने डगा पुल के पास आरोपी दबोचे

माधोटांडा थाने की पुलिस टीम ने डगा पुल से कलीनगर कस्बे की तरफ जाने वाले खड़ंजा पर घेराबंदी कर टाटरगंज सिंघाड़ा गांव की प्रधान के पति सतनाम सिंह पुत्र चरन सिंह और बेला गांव निवासी छिद्दर उर्फ सुरेंद्र सिंह पुत्र रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 2.230 किग्रा चरस बरामद हुई। आरोपी सतनाम सिंह के पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया। 

धर्म परिवर्तन में मामले में भी नामजद है सतनाम सिंह

नेपाल सीमा से सटे इलाके में इन दिनों धर्म परिवर्तन का शोर है। विहिप और बजरंग दल की टीमें भी क्षेत्र में डेरा जमाए हैं। इसी को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से इस संबंध में जानकारी ले रहे हैं। बताते हैं कि चरस तस्करी में पकड़ा गया सतनाम सिंह 13 मई को हजारा थाने में दर्ज हुई धर्म परिवर्तन से जुड़े मुकदमे में मुख्य आरोपी है। एसओ हजारा सिद्धार्थ उपाध्याय का कहना है कि धर्म परिवर्तन मामले की जांच चल रही है। इसमें नामजद आरोपी के माधोटांडा क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी में पकड़े जाने की जानकारी नहीं है।

Advertisment

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

इंस्पेक्टर माधोटांडा अशोक पाल ने बताया कि अवैध चरस के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा गया है। आरोपी सतनाम सिंह हजारा क्षेत्र के ग्राम टाटरगंज सिंघाड़ा का प्रधान पति है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है।  धर्म परिवर्तन को लेकर इस पर रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी नहीं है। इसके बारे में हजारा पुलिस से पता किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment