Advertisment

पीलीभीत : राहुल बनकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, करा दिया धर्म परिवर्तन

दानिश ने खुद का नाम राहुल बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया। आरोप है कि इसके बाद प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाने का दबाव बनाया।

author-image
Sudhakar Shukla
Scew
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

दानिश ने खुद का नाम राहुल बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। धर्म परिवर्तन कराकर उससे निकाह किया। आरोप है कि इसके बाद प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाने का दबाव बनाया। अन्य यातनाएं भी दीं। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट की गई। जेठ पर दुष्कर्म का भी आरोप लगा है। तीन दिन पूर्व पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। इसके बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च 2016 में मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी दानिश ने पहचान छिपाकर अपना नाम राहुल बताया और उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद शादी का झांसा देकर मौलवी को बुलाया और निकाह करने की बात कही। इस पर उसे सच्चाई पता चली। आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया। विरोध करने पर बिना शादी किए मर जाने की धमकी दी।

धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदलकर अर्सी रख दिया

Advertisment

इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर नाम बदलकर अर्सी रख दिया। निकाह होने के बाद पत्नी की हैसियत से उसके साथ रहने लगी। आरोपी की मां ने उसको बुर्खा पहनकर रहने और नमाज पढ़ने का भी दबाव बनाया। प्रतिबंधित पशु का मांस खिलाने का भी दबाव बनाया गया। वर्ष 2018 में उसने एक पुत्र और वर्ष 2020 में एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि पति आए दिन उसके साथ कुकर्म करता था। आरोपी के भाई नाजिम पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। 30 जून 2025 को वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी जानकारी दी। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisment
Advertisment