Advertisment

स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा पीएम मोदी का 11 साल का कार्यकाल... इस भाजपा नेता ने कही बड़ी बात

केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी बरेली ने होटल ओबराय आनंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

author-image
Sudhakar Shukla
PRESS CONFERENCE BAREILLY
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी बरेली ने होटल ओबराय आनंद में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 11 साल में जो कार्य किया है। वह ऐतिहासिक है। इतिहास में मोदी सरकार का यह कार्यकाल स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायगा। भाजपा सांसद ने कहा कि पीएम मोदी का यह कार्यकाल विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की सिद्धी का स्वर्णिम काल है। बीते 11 वर्षो की यह यात्रा मोदी जी ने अकेले नहीं तय की। उन्होंने यह विकास यात्रा खुद को तपा कर 140 करोड देशवासियों के पराक्रम त्याग और सपनो को पंख देते हुए तय की है। मोदी जी की सरकार का कालखंड भारत के भविष्य के लिए एक मजबूत नींव रखने का कार्यकाल है। जहां तकनीक है, वहां तरक्की है।  जहां भाजपा सरकार है, वहां गरीब का कल्याण है। शासन अब सेवा है। सरकार अब सहभागी है। सुशासन अब संस्कृति है। पिछले 11 वर्षो में भारत को विकसित बनाने का अमृतकाल का शुरूआत की गई है।

मुस्लिम तुष्टीकरण और घोटालों का पर्याय थी कांग्रेस की सरकार...

भाजपा सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि 2014 से पहले भारत में भारत में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टीकरण की ही बात सामने आती थी। लेकिन अब विकास, अविष्कार और नवाचार की बात हो रही है। पहले सरकार की योजनाओं के पैसे  जनता तक नहीं पहुचते थे। जनता का हक बिचैलिए खा जाते थे। लेकिन मोदी सरकार में जनता के खाते में सीधा पैसा पहुच रहा है। पहले इलाज के लिए सोचना पडता था। परंतु, अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क इलाज हो रहा है। पहले हम दुनिया की अस्थिर अर्थव्यवस्था में आते थे। पर आज दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था में आते हैं। क्या ही संयोग है कि विकसित भारत के अमृत काल के 11 वर्ष तब पूरे हो रहे है। तब दुनिया में  ऑपरेशन सिंदूर का डंका बज रहा है। आपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैनय मिशन नहीं है। ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिये जाते थे। लेकिन अब आंकडे बताते है कि मोदी सरकार में 27 करोंड से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये है।

सांसद ने उद्धत किया कि मोदी जी ने एक बार कहा था कि उनका सपना है कि भारत की गरीबी सिर्फ आंकडे में न हो, बल्कि नीति निमार्ण का केन्द्र बने। हम आज देख सकते है कि केन्द्र सरकार की योजनाओ में गरीब केन्द्र बिंदु हैं। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्जवला योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सममान निधि आदि अनेक योजनाओ के माध्यम से गरीबो का कल्याण हो रहा है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 140 करोड भारतवासी विकसित भारत बनाने में जुटे हैं।

Advertisment

सांसद ने बताई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सांसद ने बताया कि इन 11 सालो में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, तीन तलाक खत्म करना, जीएसटी लागू करना, वक्फ बिल जैसे सख्त निर्णय लिए गये है। कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार धर्मपाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के 11 साल बेमिसाल हुए हैं। पीएम मोदी ने जो कार्य किया है। वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा हमारी विदेश नीति में आज देश के सांस्कृतिक महत्व की झलक स्पष्ट दिखती है। मोदी है तो मुमकिन है। यह सिर्फ एक नारा नहीं,  एक जमीनी सच्चाई है। अब राजनीति वादो की नहीं प्रर्दशन की संस्कृति पर टिकी है। महिलाओ की भागीदारी विकास के केन्द्र में है।
आतंकवाद पर सख्त नीति है। डिफेंस एक्सपोट्र 30 गुना बढा है । भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। भ्रष्टाचार पर प्रहार, घोटाले खत्म है।  ई-नीलामी में पारदर्शिता भारत वैश्विक नेतृत्व में अग्रणी। 

सरकारी योजनाओ की निगरानी।

आर्युवैदिक और योग को वैश्विक मान्यता देश में मिली है प्रेस वार्ता में   मेयर डॉ उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, एमएलए कैंट संजीव अग्रवाल, एमएलए नवाबगंज डॉ एमपी आर्य, एमएलए मीरगंज डॉ डी सी वर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी,  अंकित माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह राठौर समेत भाजपा के नेता मौजूद थे।

Advertisment
Advertisment