Advertisment

राजनीति : सपा में आजम खां की भूमिका पर चुप्पी साध गए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल

शादी समारोह में हिस्सा लेने बरेली आए सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता आजम खां की आगामी भूमिका के बारे में पूछने पर चुप्पी साध गए

author-image
Sudhakar Shukla
सपा के पूर्व  प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेश उत्तम पटेल

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेश उत्तम पटेल

वाईबीएन संवाददाता बरेली।

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कड़ी मेहनत करें। भाजपा राज में किसान नौजवान परेशान है। अगले चुनाव में सपा की सरकार बनेगी। हालांकि नरेश उत्तम पटेल पार्टी के पूर्व कद्दावर नेता आजम खां की भूमिका के बारे में चुप्पी साध गए। उन्होंने आजम खां से संबंधित सवालों के गोलमोल जवाब देकर काम चलाया। 

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मीरगंज विधानसभा प्रभारी सुरेश गंगवार के घर शादी समारोह में शामिल होने बरेली आए थे। उनका बरेली पहुँचने पर सपाइयों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। वहीं सर्किट हॉउस पहुँचने पर उन्होंने पार्टी नेताओं से भेंट की। पत्रकारों से बात करते हुए फतेहपुर के सांसद ने आज़म खान की रिहाई और पार्टी में उनकी भूमिका पर बोलते हुए कहा कि आज़म खां पार्टी के बड़े नेता हैं। भाजपा सरकार में उन पर जो भी मुक़दमे लिखे गए, वें सत्ता के इशारे पर द्वेष भावना से लिखे गए। भाजपा सरकार की तानाशाही किसी से छुपी नहीं हैं। लेकिन, न्यायपालिका पर सपा का पूर्ण विश्वास है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज़म खां के मुक़दमे जल्दी समाप्त होंगे। उनकी मौजूदगी से पार्टी को आगामी चुनाव में निश्चित तौर से लाभ होगा। सपा कार्यकर्ता आजम की रिहाई से खुश है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज़ में किसान, नौजवान परेशान है। किसान कम कीमत पर नुकसान में अपनी फसल बेच रहा है। किसानों को इस सरकार में खाद बीज लेने के लिए लंबी लाइने लगानी पड़ती है। विरोध करने पर उनको लाठी मिलती है। छुट्टा जानवरों से दुःखी है। सांसद बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने लोकसभा में यह मुद्दा सरकार के सामने रखा था। नौजवान रोजगार को भटक रहा है। 

भाजपा सरकार पर साधा निशाना 

उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न धर्मो और विभिन्न जातियों का देश है। कुछ वर्चस्व वादी लोगों ने पिछड़ी और दलित जातियों के साथ भेदभाव किया है। वर्षों तक उन्हें उनका हक़ नहीं दिया। अल्पसंख्यक वर्ग के प्रति जनता में बिष घोला जा रहा है। इस सबको समाप्त करने के लिए लोग जातियों के सम्मेलन कर उनमें जागरूकता पैदा करते है। इसीलिए अखिलेश यादव ने पीडीए का नारा देकर कमजोर समाज को उनका हक़ दिलाने का बीड़ा उठाया है। पीडीए ही भाजपा को हटाएगा। स्वागत करने वालों में सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, पूर्व विधायक सुल्तान बेग और विजय पाल सिंह, प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अगम मौर्या, पार्षद राजेश अग्रवाल,अनीस इंजीनियर, साज़िद रज़ा, अध्यक्ष कदीर अहमद, शिव प्रताप यादव, पं दीपक शर्मा, संजीव यादव, कोषाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदेश यादव गुड्डू,  पुरुषोत्तम गंगवार, ब्रजेश श्रीवास्तव, चंद्रसेन सागर, भारती चौहान, भुवनेश प्रधान शामिल थे।  

Advertisment
Advertisment