Advertisment

जिला अध्यक्ष के नाम पर प्रदीप यादव ने मुझसे 14 लाख रुपए की ठगी की... अब पति ने भी जारी किया वीडियो

पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव के ऑडियो कांड से भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है। पहले पत्नी ने वीडियो जारी करके प्रदीप यादव से अपनी जान को खतरा बताया था।

author-image
Sudhakar Shukla
desd
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

जिला अध्यक्ष के नाम पर प्रदीप यादव ने मुझसे 14 लाख रुपए की ठगी की... अब पति ने भी जारी किया वीडियो 

Advertisment


प्रदीप यादव और परवेज से खुद को बताया जान का खतरा...

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

पूर्व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव के ऑडियो कांड से भाजपा की अंदरूनी राजनीति गरमा गई है। पहले पत्नी ने वीडियो जारी करके प्रदीप यादव से अपनी जान को खतरा बताया था। अब उसके पति अरविंद यादव ने भी प्रदीप यादव और उसके एक साथी से अपनी जान को खतरा बता दिया, जो कुछ दिन पहले प्रदीप यादव से अपनी पत्नी का विवाद फरीदपुर थाने से निपटाने के लिए उससे फोन पर रुपए के लेन देन की बात कर रहा था। 

Advertisment

प्रदीप यादव और परवेज से उसको जान का खतरा

फौजी अरविंद यादव ने अपने एक मिनट 22 सेकंड के वीडियो में कहा कि वह ये वीडियो पूरे होश ओ हवास में बना रहा है। प्रदीप यादव और परवेज से उसको जान का खतरा है। दोनो का उसके पास ऑडियो उपलब्ध है। उस ऑडियो में प्रदीप यादव ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। प्रदीप यादव ने उससे (अरविंद यादव से) कई बार में धीरे धीरे करके 14 लाख रुपए ठगी करके लिए है। इसमें दो बार ये रुपए आंवला जिला अध्यक्ष और दो बार क्षेत्रीय विधायक के नाम से ठगे गए। 

अरविंद यादव के अनुसार फरीदपुर इंस्पेक्टर और सीओ समेत अन्य लोगों के नाम पर भी प्रदीप यादव ने उससे रूपये की ठगी की। प्रदीप यादव ने उसकी बाइक भी जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती ले ली थी। बाद में जब उसने बुलेट मोटर साइकिल खरीदने के लिए ढाई लाख रुपए प्रदीप यादव को और दिए। तब उसने उसकी बाइक वापस की। अरविंद यादव ने वीडियो में आगे बताया कि प्रदीप यादव और परवेज ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। दोनों से उसे जान का खतरा है। अरविंद यादव ने यह भी कहा कि उसके और प्रदीप यादव के बीच 14 रुपए के लेन देन को लेकर जो भी वीडियो वायरल हो रहे हैं, उनको वह (अरविंद यादव) ही वायरल कर रहा है। प्रदीप यादव बीजेपी का नेता नहीं है। वह गुंडा है। वह क्षेत्र में गुंडई और दलाली करके पार्टी को बदनाम करता है। प्रदीप यादव ने उससे जो 14 लाख रुपए की ठगी की है। वह पैसा सब लोग मिलकर वापस करवा दें। 

Advertisment


नोट: यंग भारत न्यूज इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisment
Advertisment