Advertisment

नाथ नगरी बरेली में सप्त नाथ मंदिरों पर रुद्राभिषेक की तैयारियां शुरू

नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा सावन पर्व के पावन अवसर पर सप्त नाथ मंदिरों में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

author-image
Sudhakar Shukla
Preparations for Rudrabhishek
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति द्वारा सावन पर्व के पावन अवसर पर सप्त नाथ मंदिरों में सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 23 जून 2025 से शुरू होकर 4 अगस्त 2025 तक चलेगा। समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने बताया कि रुद्राभिषेक की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं।  

29 मई को कछला घाट पर गंगा स्नान और आरती के साथ भंडारे का आयोजन

इसी क्रम में गुरुवार, 29 मई 2025 को प्रातः 6 बजे समिति के सदस्य गंगा जल संग्रह के लिए कछला घाट रवाना हुए। वहां गंगा स्नान और आरती के बाद भंडारा आयोजित किया गया। शाम 6 बजे समिति के सदस्य सेठ गिरधारी लाल मंदिर में गंगा जल लेकर लौटे। मनोज देवल ने बताया कि 23 जून 2025 से सावन के सातों सोमवार को क्रमशः बाबा त्रिवटी नाथ, अलखनाथ, धोपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वरनाथ, बनखण्डी नाथ और पशुपति नाथ मंदिरों में रुद्राभिषेक किया जाएगा।

Advertisment

गंगा जल संग्रह के लिए कछला घाट गए समिति के सदस्यों में अध्यक्ष ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, अनुप अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, कपिल गुप्ता, धर्मार्थ सक्सेना, हरीश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार सिंह, तुषार गुप्ता, शोभित अग्रवाल, रामसनेही शर्मा, प्रवीन अग्रवाल, तीरथ राम, पंकज देवल, अतिन  आदि शामिल रहे।

Advertisment
Advertisment