Advertisment

Bareilly News: बरेली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री योगी समेत कई दिग्गजों ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार सुबह आईवीआरआई में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने बरेली पहुंच गईं। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

author-image
Sanjay Shrivastav
President
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार 30 जून को सुबह भारतीय पशु-चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) में आयोजित 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने बरेली पहुंच गईं। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल  और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत कई नेताओं ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से भी भव्य स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आईवीआरआई में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

आईवीआरआई स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में देशभर के पशु चिकित्सा विज्ञान के छात्रों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छात्रों को संबोधित भी करेंगी।

दीक्षांत समारोह उपस्थित प्रमुख अतिथि 

आनंदीबेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री

संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल, झारखंड

भागीरथ चौधरी, केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री

अतिथियों के स्वागत में जुटे आईवीआरआई के अधिकारी

समारोह की अध्यक्षता डॉ. मांगी लाल जाट, सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप, नई दिल्ली द्वारा की जा रही है। आईवीआरआई के निदेशक एवं कुलपति, प्रबन्ध मंडल और शैक्षणिक परिषद के सदस्य इस भव्य आयोजन के मेजबान हैं, जो अतिथियों के स्वागत में जुटे हैं।

पुलिस-प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Advertisment

प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात के विशेष प्रबंध किए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और अनावश्यक रूप से इस क्षेत्र में न जाएं।

IMG-20250630-WA0194

महापौर डॉ उमेश गौतम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले 

आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बरेली के महापौर डॉ उमेश गौतम ने भी मुलाकात की। उन्होंने बरेली आगमन पर राष्ट्रपति का गुलदस्ता भेंट करके स्वागत किया। महापौर डॉ उमेश गौतम भारी बारिश के बीच वह छाता लगाकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनसे बरेली के बारे जानकारी भी प्राप्त की। महापौर ने राष्ट्रपति को बरेली की तरफ से राष्ट्रपति को अशोक स्तंभ भेंट किया। महापौर उमेश गौतम के अलावा बरेली के अन्य जनप्रतिनयों ने भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बरेली आगमन पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

Advertisment
Advertisment