Advertisment

रेलवे : त्योहारों को देखते हुए कासगंज-मथुरा यात्री ट्रेन का गंगापुर सिटी तक विस्तार

अगले महीने के त्योहरों को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से कासगंज-मथुरा ट्रेन का गंगापुर सिटी तक विस्तार किया गया है। 26 अगस्त से 10 सितंबर तक यह ट्रेन चलाई जाएगी।

author-image
Sudhakar Shukla
ट्रेन

ट्रेन

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहार को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का 26 अगस्त से 10 सितम्बर तक अस्थाई रूप से मार्ग विस्तार गंगापुर सिटी तक किया गया है। यह गाड़ी निम्नवत ठहराव एवं समय से चलाई जायेगीः-

फलस्वरूप 55335 कासगंज-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी 26 अगस्त से 10 सितम्बर, 2025 तक कासगंज से 11.05 बजे प्रस्थान कर मरहरा से 11.17 बजे, अगसौली से 11.27 बजे, सिकन्दरा राव से 11.38 बजे, बस्तोई हाल्ट से 11.48 बजे रती का नगला से 11.54 बजे, हाथरस रोड से 12.07 बजे, मेंडू से 12.11 बजे, हाथरस सिटी से 12.20 बजे, मुरसान से 12.33 बजे, सोनई से 12.42 बजे, राया से 13.00 बजे, मथुरा कैंट से 13.18 बजे, मथुरा जं. से 14.40 बजे भरतपुर से 15.55 बजे, बयाना से 16.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 16.55 बजे तथा श्री महावीर जी स्टेशन से 17.07 बजे छूटकर गंगापुर सिटी 18.20 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में यही ट्रेन संख्या 55336 गंगापुर सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी 26 अगस्त से 10 सितम्बर गंगापुर सिटी से 19.00 बजे प्रस्थान कर महावीर जी स्टेशन से  19.25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19.37 बजे, बयाना से 20.05 बजे, भरतपुर से 20.50 बजे, मथुरा जं. से 22.00 बजे, मथुरा कैंट से 22.12 बजे, हाथरस सिटी से 22.55 बजे, हाथरस रोड से 23.04 बजे, सिकन्दरा राव से 23.30 बजे, मरहरा से 23.50 बजे छूटकर दूसरे दिन कासगंज 00.30 बजे पहुँचेगी। यह जानकारी संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतरनगर मंडल की तरफ से दी गई। 

Advertisment
Advertisment