Advertisment

रेलवे : जानिए, दो मिनट रुककर ही आगे बढ़ेंगी इन रेलवे स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें

रेलवे प्रशासन ने आगामी महीने के त्योहारों को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए अहम कदम उठाए हैं। सोनपुर मंडल के दस स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें दो मिनट रुककर चलेंगी

author-image
Sudhakar Shukla
ट्रेन

ट्रेन

बरेली,वाईबीसंवाददाता

आगामी महीने के दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के संचालन में अहम कदम उठाए हैं। यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न ट्रेनों का कम से कम 10 रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव किया गया है। यह रेलवे स्टेशन पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के हैं। इन समस्त रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरने वाली ट्रेन कम से कम दो मिनट का ठहराव अवश्य करेगी। 

-    डिब्रुगढ़ से 12 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15909 डिब्रुगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस नारायणपुर स्टेशन पर 11.52  बजे पहुँचकर 11.54 बजे छूटेगी।
-    लालगढ़ से 11 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस नारायणपुर स्टेशन पर 10.30  बजे पहुँचकर 10.32 बजे छूटेगी।
-    कटिहार से 11 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस नारायणपुर स्टेशन पर 00.02  बजे पहुँचकर 00.04 बजे छूटेगी।
-    अमृतसर से 11 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस नारायणपुर स्टेशन पर 19.08  बजे पहुँचकर 19.10 बजे छूटेगी।
-    गुवाहाटी से 15 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस काढ़ागोला रोड स्टेशन पर 01.53  बजे पहुँचकर 01.55 बजे छूटेगी।
-    जम्मूतवी से 17 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15652 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस काढ़ागोला रोड स्टेशन पर 08.30  बजे पहुँचकर 08.32 बजे छूटेगी।
-    गुवाहाटी से 17 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस काढ़ागोला रोड स्टेशन पर 01.53  बजे पहुँचकर 01.55 बजे छूटेगी।
-    जम्मूतवी से 12 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस काढ़ागोला रोड स्टेशन पर 08.30  बजे पहुँचकर 08.32 बजे छूटेगी।
-    ग्वालियर से 11 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस गोरौल स्टेशन पर 08.44  बजे पहुँचकर 08.46 बजे छूटेगी।
-    बरौनी से 12 सितम्बर, 2025 से चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस गोरौल स्टेशन पर 21.56  बजे पहुँचकर 21.58 बजे छूटेगी।

यह जानकारी रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी। 

Advertisment
Advertisment