Advertisment

रेलवे : यात्रीगण कृपया ध्यान दें :- मेगा ब्लॉक की वजह से आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों के रुट बदले

उत्तर रेलवे में दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-141 बी पर री-गर्डरिंग कार्य के चलते मेगा ब्लॉक देने के कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।

author-image
Sudhakar Shukla
Train

Indian railways

बरेली, वाईबीएन संवाददाता।

रेलवे प्रशासन रेल संरक्षा को ध्यान में रखते हुये उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद स्टेशनों के मध्य पुल संख्या-141 बी पर री-गर्डरिंग कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा:-

मार्ग परिवर्तन-
-    दौराई से 22 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15091 दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय रोहिला-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नही रहेगा।
-    दिल्ली से 23 नवम्बर,2025 को चलने वाली 12036 दिल्ली-टनकपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।
-    लालगढ़ से 22 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शकूर बस्ती-नई दिल्ली-तिलक ब्रिज-साहिबाबाद के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नही रहेगा। 
-    कटिहार से 21 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सब्जी मण्डी के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली शाहदरा एवं दिल्ली स्टेशन पर नही रहेगा। 
-    काठगोदाम से 22 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय रोहिल्ला के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली स्टेशन पर नही रहेगा। 
-    प्रयागराज जं0 से 22 नवम्बर,2025 को चलने वाली 14117 प्रयागराज जं0-भिवानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप इस गाड़ी का ठहराव दिल्ली शाहदरा एवं दिल्ली स्टेशन पर नही रहेगा। 
-    आजमगढ़ से 22 नवम्बर,2025 को चलने वाली 12225 आजमगढ़-दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली के रास्ते चलाई जायेगी।

 
नियंत्रण-
-    छपरा से 22 नवम्बर,2025 को चलने वाली 15115 छपरा-दिल्ली एक्सप्रेस साहिबाबाद में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। 

Advertisment
Advertisment