/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/28/ZV51ZVdCf96x5HzdVkBC.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
एक राष्ट्रीय एक चुनाव का प्रबुद्ध समागम देर रात रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अटल सभागार मे हुआ। इसमें बरेली के समस्त संगठन एवं एसोसिएशन के समर्थन की अपील की गई।
इस मामले में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को संस्था की तरफ से एक पत्र सोपा गया, जिसमें एक देश एक चुनाव के समर्थन की बात कही गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रुहेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो. के. पी. सिंह नें की। एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक, एमएलसी, महापौर, पंचायत राज अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला अध्यक्ष, पार्षद, एवं जिम्मेदार नेता मौजूद थे। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री, अधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे।
सरकार के कार्य सब के सहयोग और समर्थन से करना चाहती है
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार बंसल ने एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में कहा कि एक राष्ट्र , एक चुनाव के प्रति देश का नजरिया पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कमेटी ने रखा है। इसे पूरे देश में चलाए जा रहा है। एक राष्ट्र एक चुनाव देश में होने से विकास के कार्य प्रभावित नहीं होंगे। राजनीतिक कम, विकास अधिक होगा। देश का चुनावी खर्च भी बचेगा। बार-बार चुनाव होने के कारण बार-बार लगने वाली आचार संहिता से भी छुटकारा मिलेगा। सरकार के कार्य सब के सहयोग और समर्थन से करना चाहती है। प्रबुद्ध समागम कार्यक्रम चलाकर समस्त संगठनों एवं देशवासियों का समर्थन / सहयोग के माध्यम से एक देश एक चुनाव लागू करके देश को उन्नति की ओर ले जाना चाहती है। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु सक्सेना ने अपने समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों सहित एक राष्ट्र एक चुनाव देश में लागू करने के लिए सहयोग करते हुए अपना लिखित समर्थन पत्र राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार बंसल को प्रस्तुत किया एक राष्ट्र एक चुनाव कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की अध्यक्ष बिंदु सक्सेना, महामंत्री नरेंद्र पाल, उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, हरी बाबू खंडेलवाल चीनी वाले, राकेश कुमार मौर्य, संरक्षक डॉ सौरभ अग्रवाल, वीरेंद्र प्रसाद खंडेलवाल, भारतेंदु सिंह, अजय मिश्रा, जे. आर गुप्ता, जिला अध्यक्ष पूजा पाल, सदस्य मिथुन चौधरी, रामकिशोर, डॉ. अखिलेश गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेता मौजूद थे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us