Advertisment

वर्ष के राजा और मंत्री सूर्य...भारत करेगा शानदार प्रगति.... किसने कहा और क्यों

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शिविर कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर नवसंवत्सर पत्रिका 2082 "श्री ब्रजेश्वरी पर्वोत्सव आलोक" का भव्य विमोचन किया गया।

author-image
Shivang Saraswat
magazine of Navsamvatsar 2082
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शिविर कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान पर नवसंवत्सर पत्रिका 2082 "श्री ब्रजेश्वरी पर्वोत्सव आलोक" का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रधान संपादक आचार्य मेधावृत शास्त्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी और धर्म प्रचारक इं. देश दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से पत्रिका का अनावरण किया।

पत्रिका के विषय में जानकारी देते हुए आचार्य मेधावृत शास्त्री ने बताया कि संवत्सर 2082 का नाम "सिद्धार्थ" है, जिसका राजा और मंत्री सूर्य हैं। उन्होंने कहा कि इस संवत्सर में मानव कल्याण के उत्तम योग बन रहे हैं, जिससे भारत तेजी से उन्नति करेगा और विश्व में अपनी प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत करेगा।

इस दौरान धर्म प्रचारक इं. देश दीपक शर्मा ने बारह राशियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और श्रोताओं के अनुरोध पर राशियों का शास्त्रोक्त महत्व भी बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने पत्रिका के संपादक आचार्य मेधावृत शास्त्री और धर्म प्रचारक इं. देश दीपक शर्मा का माल्यार्पण कर उत्तरीय भेंट किया।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया, जबकि राष्ट्रीय सदस्य मदन लाल शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

विशिष्ट जनों की उपस्थिति

Advertisment

इस अवसर पर आचार्य मेधावृत शास्त्री, इं. देश दीपक शर्मा, इंद्रदेव त्रिवेदी, विशाल शर्मा, प्रवीण भारद्वाज, अरुण शुक्ला, राकेश शर्मा, आलोक शंखधार, पंकज उपाध्याय, मुकेश पांडे, अलका त्रिवेदी, शौर्य पचौरी, पूजा मिश्रा, विपिन शर्मा, अनिल शर्मा और डॉ. आर.बी. तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पत्रिका के विषय में जानकारी देते हुए आचार्य मेधावृत शास्त्री ने बताया कि संवत्सर 2082 का नाम "सिद्धार्थ" है, जिसका राजा और मंत्री सूर्य हैं। उन्होंने कहा कि इस संवत्सर में मानव कल्याण के उत्तम योग बन रहे हैं, जिससे भारत तेजी से उन्नति करेगा और विश्व में अपनी प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूत करेगा।

इस दौरान धर्म प्रचारक इं. देश दीपक शर्मा ने बारह राशियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और श्रोताओं के अनुरोध पर राशियों का शास्त्रोक्त महत्व भी बताया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने पत्रिका के संपादक आचार्य मेधावृत शास्त्री और धर्म प्रचारक इं. देश दीपक शर्मा का माल्यार्पण कर उत्तरीय भेंट किया।

Advertisment

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने किया, जबकि राष्ट्रीय सदस्य मदन लाल शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

bareilly news bareilly updates
Advertisment
Advertisment