/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/28/NbdwR09FuOchtBVAv7M0.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
बरेली। विधानसभा विथरी चैनपुर के गांव श्याम नगर गौंटिया बरेली पर PDA पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता समाजवादी श्रमिक सभा के जिला अध्यक्ष यशवीर सिंह यादव ने किया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सूरज यादव ने कहा कि बीजेपी की सरकार जब से आई है, तब से किसानों नौजवानों और मजदूरों पर अत्याचार कर रही है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को खत्म कर रही है।
भाजपा नेताओं पर बाबा साहब के अपमान का आरोप
भाजपा नेताओं के द्वारा बाबा साहब का अपमान खुले मंचों से किया जा रहा है। दलित एवं पिछड़ों का हक छीना जा रहा है। सरकार नौकरियां प्राइवेट सेक्टर में देकर गरीबों मजदूरों का आरक्षण समाप्त करने में लगी हुई है। 2027 में PDA के लोगों को एकत्रित होकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की गई। बैठक का संचालन प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड नामी शरण यादव ने किया।
बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और श्याम नगर के लोगों की भागीदारी
बैठक में मुकेश यादव, जिला सचिव मजदूर सभा, फुरकान भाई, सभासद ठिरिया, बिसारत भाई प्रधान उरला जागीर, डॉक्टर प्रेम किशोर सागर ,N P singh ,जय प्रकाश सागर ,पातीराम सागर ,के आर गौतम ,मेवाराम,दिनेश कुमार सागर समेत, सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं श्याम नगर के लोगो ने भारी संख्या में आकर सभी नेताओं के विचारों को सुना सभी लोगों ने PDA को मजबूत करने का आश्वासन दिया तथा 2027 में भाजपा को मिलकर हटाने का का संकल्प लिया l।