/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/25/N3khYDlX4y2fvzjBGS28.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 8 साल की योगी सरकार की उपलब्धियां बनाते हुए कहा कि पिछली सपा सरकार में उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश कहा जाता था। सरकार की कमान दंगाइयों और माफिया के हाथों में थी। मगर, योगी सरकार में दंगाई और माफिया जेल में हैं या फिर उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं ।
उन्होंने कहा कि बीते 8 साल में योगी सरकार के कार्यकाल में जनता के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। जनता भी इस बात को स्वीकार कर रही है। इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता का आशीर्वाद डबल इंजन की मोदी और योगी सरकार के साथ है। बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम हॉल में भाजपा कार्यकर्ताओं और सरकार के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की नीति और नियत स्पष्ट है। यूपी के नागरिकों और निवेश करने वाले उद्यमियों की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं की जाएगी। जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए सरकार आगे भी काम करती रहेगी। भूपेंद्र चौधरी ने कहा योगी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने अंत्योदय योजना को साकार करते हुए 6 करोड लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है। 15 करोड़ परिवारों को निशुल्क अनाज 1.86 करोड़ लाभार्थियों को गैस के कनेक्शन 2.86 करोड़ किसानों को सम्मान निधि 9 करोड़ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, 56.50 लाख निशुल्क आवास और एक करोड़ निराश्रित महिला, दिव्यांग और बुजुर्गों को पेंशन ₹300 से बढ़कर ₹1000 प्रतिमा दी जा रही है।
किसानों के खाते में सब्सिडी की धनराशि अब ऑनलाइन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो भी धन जारी करती है, उसका 85% धन बिचौलिए खा जाते है। लाभार्थियों तक मात्र 15% धन पहुंचता है। डबल इंजन की सरकार ने डायरेक्ट लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की व्यवस्था करके भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा, गन्ना मूल्य सौर ऊर्जा बिजली किसान सम्मन निधि खाद्यान्न उत्पादन भ्रष्टाचार और अपराध जैसे मामलों में योगी सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गांव गरीब के कल्याण और शहरों के विकास के प्रति समर्पित है। जनता के कल्याण के लिए सरकार ने वीआईपी कल्चर को खत्म करते हुए पारदर्शी व्यवस्था लागू की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 10 हजार 300 करोड रुपए तक की योजनाओं पर काम चल रहा है। आगे भी सरकार की नीति भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की रहेगी।
भाजपा के बागी विधायक से बात करेगें भूपेंद्र चौधरी
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर के बगावती रुख अख्तियार करने के मसले पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले कि वह पार्टी के विधायक हैं। उनकी कुछ व्यक्तिगत समस्याएं हैं। उन्होंने जो बयान बाजी की है, उस मसले पर उनसे बात की जाएगी और मामल लिया जाएगा।