/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/26/AHNRkodkrwgkANLyfNxd.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
यू.पी. रोडवेज इम्पलाइज यूनियन बरेली डिपो शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। यूनियन पदाधिकारियों के चुनाव में संजीव कुमार को अध्यक्ष और रविंद्र पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिन्होंने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
रोडवेज बस स्टैंड ऑफिस में बुधवार को आयोजित शाखा चुनाव में अधिकांश पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। संजीव कुमार गुप्ता को निर्विरोध शाखा अध्यक्ष, पंकज कुमार सिंह को निर्विरोध शाखा मंत्री, और अभिषेक मिश्रा को निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ, जिसमें नए पदाधिकारियों ने संगठन के विकास और कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
रोडवेज कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए यूनियन करेगी संघर्ष
चुनाव रवीन्द्र पाण्डेय, राम कुमार उपाध्याय चुनाव अधिकारी एवं वीरेश गंगवार क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने सम्पन्न कराया। इस मौके पर चुनाव अधिकारी रविंद्र पांडे ने कहा कि उनको उम्मीद है कि nरोडवेज इंप्लाइज यूनियन की नई कार्यकारिणी अपने कर्मचारियों के हित में संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। किसी भी कर्मचारी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। अगर संविदा कर्मी या आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किया गया तो उनकी लड़ाई भी यूनियन की ओर से लड़ी जाएगी।