/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/02/QnC4TxPyr5s8mwi8I3zK.jpg)
बरेली,वाईबीएनसंवाददाता
रिटायर्ड फौजी की पत्नी से मंदिर से लौटते वक्त बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र छीन लिया। महिला ने शोर मचाया वह बदमाशों के पीछे दौड़ी भी, लेकिन बदमाश उसकी पहुंच से दूर निकल गए।
परवाना नगर निवासी ओमकार रिटायर्ड फौजी हैं। उनकी पत्नी ओमा देवी आज मंदिर में पूजा करने गई थीं। वहां से लौटते समय दो बाइक सवार बदमाश मास्क लगाकर उनके पास आए और गले से चेन झपट ली। वह कुछ समझ पाती। उससे पहले ही लुटेरे मौके से भाग गए। उन्होंने शोर मचाया और बदमाशों के पीछे भी कुछ दूर तक दौड़ी, लेकिन बदमाश बाइक से तेज गति से निकल गए।
घटना CCTV में कैद, पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो बदमाश बाइक पर जाते हुए नज़र आए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फुटेज के आधार पर उनकी तलाश जारी है।