/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/24/5wiSHJo5AcJRtlaWobcb.jpg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चल रहे मंथन शिविर में कई अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आगरा प्रांत के विभाग प्रचारक आनंद के दायित्व में बढ़ोतरी की गई है। आनंद को आगरा के विभाग प्रचारक से प्रमोशन करते हुए मेरठ प्रांत का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
आनंद को मिली नई जिम्मेदारी, बने मेरठ प्रांत के सह प्रांत प्रचारक
आनंद बरेली में भी आरएसएस के विभाग प्रचारक रह चुके हैं। आगरा में उनको विभाग प्रचारक के तौर पर 3 साल से अधिक समय हो गया था। उनके बेहतर काम को देखते हुए संघ के शीर्ष नेतृत्व ने आनंद के दायित्व में बढ़ोतरी की और उनको मेरठ प्रांत का सह प्रांत प्रचारक का दायित्व सौंपा। वही आगरा में विनोद को संघ का नया विभाग प्रचारक बनाया गया है।
विनोद आरएसएस से लंबे समय से जुड़े हुए हैं और संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। आगरा पहुंचने पर आरएसएस से जुड़े स्वयंसेवकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर विनोद ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए संगठन की नीतियों और मूल्यों पर प्रकाश डाला तथा सभी को समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।