Advertisment

भोले नाथ बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक

श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति की ओर से अमरनाथ यात्रा में 19वां भंडारा लगाने से पूर्व  बिरुआ बाड़ी मंदिर, बदायूं में भोले नाथ बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
shiv

बरेली, बाईवीएन संवाददाता

Advertisment

बरेली। श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति की ओर से अमरनाथ यात्रा में 19वां भंडारा लगाने से पूर्व  बिरुआ बाड़ी मंदिर, बदायूं में भोले नाथ बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के जनरल सेक्रेटरी डॉ. शमसुद्दीन शम्स ने बताया की 18वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री अमरनाथ की यात्रा में भंडारे का आयोजन बिरुआबाड़ी मंदिर बदायूं में श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति की ओर से बाबा बर्फानी का रुद्राभिषेक शुभ प्रातः 10:00 बजे से 1:00 तक किया गया।  देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन जारी रहा। shiv1मुख्य यजमान के रूप में बाबूजी सूर्य प्रकाश वैश्य,नगर विधायक महेश गुप्ता आदि की सहभागिता रही।

 यजमानों एवं संस्था के सदस्यों के सहयोग से संपन्न होता है कार्यक्रम

संस्था संरक्षक संजय पाराशरी व प्रधान तुषार पाराशरी ने बताया कि यह कार्यक्रम संस्था के मुख्य यजमानों एवं संस्था के सदस्यों के सहयोग से संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि श्री शिव शक्ति मानव सेवा समिति विगत 17 वर्षों से लगातार अमरनाथ यात्रा में भंडारा लगाने का कार्य करती आ रही है और प्रत्येक वर्ष अमरनाथ की यात्रा में जाने से पूर्व जनपद बदायूं में बाबा भोलेनाथ का रुद्राभिषेक और भंडारे का आयोजन करती रही है।उन्होंने सभी शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में बाबा अमरनाथ यात्रा में सहभागिता करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर संजय पाराशरी, अमन पाराशरी, तुषार पाराशरी, समीर पाराशरी, राजीव कश्यप, नम्रता शर्मा, रितु शर्मा,आदि मौजूद रहे।shiv2

bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment