/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/19/HBBjihRxqtIWARz4oeDm.jpeg)
बरेली, वाईबीएन संवाददाता
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक का परिणाम जारी कर दिया है। इसके लिए अब विद्यार्थी उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन करने के लिए परेशान हैं। प्रार्थनापत्र कहां जमा करना है? इसका उन्हें पता नहीं है। विवि प्रशासन भी उनकी समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है। छात्राओं का कहना है कि पूरे दिन काॅलेज और विवि के चक्कर काटते-काटते थक चुके है। पर सुनवाई नहीं हो रही है। अब अपनी समस्या लेकर हम किसके पास जाए।
विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था
पिछले दिनों गलत परिणाम जारी होने पर विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया था। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन का मौका दिया। अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थियों को शनिवार तक अपने काॅलेजों में अवलोकन के लिए प्रार्थनापत्र जमा करना होगा। लेकिन उन्हें यह नहीं पता है कि प्रार्थनापत्र कहां जमा करना है।
छात्र सुरेश ने बताया कि फाॅर्म भरकर काॅलेज में जमा करने गए थे, लेकिन वहां से विश्वविद्यालय में जमा करने की बात कहकर लौटा दिया।
छात्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी परिणाम में बैक लगा दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के लिए पत्र किसे देना है, इसकी जानकारी नहीं दी जा रही है।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us