Advertisment

सत्यम शिवम सुंदरम... नाथ मंदिरों में 23 जून से शुरू होगा जलाभिषेक

नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी पवित्र सावन पर्व पर सातों नाथ मंदिरों पर विशाल रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज में सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण योजना बैठक हुई।

author-image
Sudhakar Shukla
Jalabhishek
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता। नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी पवित्र सावन पर्व पर सातों नाथ मंदिरों पर विशाल रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आज सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज में सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण योजना बैठक हुई।

Advertisment

समिति के महामंत्री आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि सावन पर्व पर हजारों की संख्या में कांवड़िए कछला और हरिद्वार घाट से गंगाजल लाकर नाथ मंदिरों पर जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कांवड़ियों की सुरक्षा और नाथ मंदिरों के आसपास सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता पर बल दिया। समिति के पदाधिकारियों ने मंगलवार शाम 4 बजे हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लाकर श्यामगंज पहुंचाया।

23 जून से शुरू होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के प्रथम चरण में 23 जून 2025, सोमवार को बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर पर विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा। जलाभिषेक कार्यक्रम 23 जून से शुरू होकर 4 अगस्त 2025 तक संपन्न होंगे। सभी कार्यक्रम सेठ गिरधारी लाल मंदिर, श्यामगंज से सुबह 6 बजे प्रारंभ होंगे, जहां सभी शिव भक्त एकत्र होकर अपने-अपने वाहनों द्वारा जलाभिषेक शोभायात्रा में शामिल होंगे।

Advertisment

रुद्राभिषेक कार्यक्रम का विवरण:

  • 23 जून 2025 (सोमवार): बाबा त्रिवटीनाथ
  • 30 जून 2025 (सोमवार): बाबा अलखनाथ
  • 07 जुलाई 2025 (सोम सोमवार): बाबा धोपेश्वरनाथ
  • 14 जुलाई 2025 (सोमवार): बाबा मढ़ीनाथ
  • 21 जुलाई 2025 (सोमवार): बाबा तपेश्वरनाथ
  • 28 जुलाई 2025 (सोमवार): बाबा बनखण्डीनाथ
  • 04 अगस्त 2025 (सोमवार): बाबा पशुपतिनाथ

कार्यक्रम में शामिल होने वालों में ब्रजवासी लाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रितेश अग्रवाल, अतिन टंडन, अनुप अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, रोहित अग्रवाल, लाल मन दास, ब्रिजेश, जितेंद्र प्रवीण अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, धर्मार्थ सक्सेना, आशुतोष शर्मा, विवेक श्रीवास्तव, अंकुर, तीरथ राम, रोहित अग्रवाल, तुषार अग्रवाल, गंगाराम और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। यह आयोजन बरेली में धार्मिक सौहार्द और आस्था का प्रतीक बनेगा।

Advertisment
Advertisment