Advertisment

नौगवां में संचारी रोग की रोकथाम लिए विचार गोष्ठी

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगवां में संचारी रोग की रोकथाम हेतु पंचायत सचिवालय में विचार गोष्ठी के उपरांत गांव में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया।

author-image
Sudhakar Shukla
146
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

बरेली, वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौगवां में संचारी रोग की रोकथाम हेतु पंचायत सचिवालय में विचार गोष्ठी के उपरांत गांव में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें पंचायती राज एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य प्रशिक्षक वरिष्ठ समाजसेवी अमित कुमार सिंह तोमर ने संचारी रोग की जानकारी देते हुए रोकथाम के उपाय बताए और स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। 

संचारी रोग की रोकथाम पर चर्चा की

एडीओ पंचायत ख्वाजा अहमद ने संचारी रोग की रोकथाम पर चर्चा की। अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान नाजरा ने जानकारी दी तथा सभी को धन्यवाद दिया। गोष्ठी के उपरांत प्रमुख स्थानों पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। गोष्ठी में पूर्व प्रधान इसरार अहमद, पंचायत सहायक ललिता देवी, आशा राज मालती, आंगनबाड़ी मुन्नी देवी, पुष्पा देवी, सफाई कर्मी नंदलाल सागर, नरेश कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम, ब्लॉक महामंत्री दया शंकर वर्मा, ओम प्रकाश, इतवारी, अकबर, लाल मोहम्मद, श्री राम, बालक राम, राम अवतार, हरिश्चंद्र, देवेंद्र, अरविंद, इसरार, अली मोहम्मद, राम सिंह आदि ने गोष्ठी में हिस्सा लिया और संचारी रोग नियंत्रण अभियान में योगदान दिया। संचालन सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौतम ने किया।

bareilly updates bareilly news
Advertisment
Advertisment